Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नेपाली सिंगर सचिन परियार को थी ये जन्मजात बीमारी, न्यूरो सर्जरी तक की आ गई थी नौबत, जानें क्या है HE?
Sachin Pariyar Death Reason : चाइल्ड सिंगर सचिन परियार, जो अपनी आवाज और म्यूजिक वीडियो के लिए प्रसिद्ध थे, 15 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अपनी आखिरी सांस ली। अस्पताल में भर्ती होने के पांचवें दिन, गंभीर पल्मोनरी ब्लीडिंग के कारण ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे हृदय गति रुक गई। डॉक्टरों ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन 2 जनवरी को सुबह 10:49 बजे परियार का निधन हो गया।
गुरुवार को अस्पताल ने बयान जारी करते हुए बताया कि परियार को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पांच साल से अधिक समय तक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें जन्मजात ट्रिलेटरल वेंट्रिकुलर सिस्ट नामक बीमारी थी, और इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उन्हें कम उम्र में न्यूरोसर्जरी तक करवानी पड़ी थी।

परियार ने कई मशहूर गानों और म्यूजिक वीडियो में काम किया था, जिनमें 'बार को छांयले' गाना शामिल है, जिसमें राजेश हमाल के साथ गायिका कमला घिमिरे, करुणा राय और गोविंदा पौडेल भी थे। उन्हें युवा अवस्था में ही जबर्दस्त पहचान मिली थी और उनके गानों को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था।
इन हेल्थ कंडीशन से गुजर रहे थे सचिन परियार
सचिन परियार सेंट्रल डायबिटीज इन्सिपिडस से भी पीड़ित थे, जिसके लिए उन्हें रोजाना दवा दी जाती थी। हालांकि, उपचार संबंधी सलाह का पालन न करने के कारण उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 28 दिसंबर को उन्हें तेज बुखार, दौरे और बेसुध अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसमें निमोनिया, कई अंगों की शिथिलता, किडनी की चोट, एन्सेफैलोपैथी, गंभीर संक्रमण और रक्तस्राव विकार जैसी जटिलताएं शामिल थीं। इन जटिलताओं ने उनकी स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया, जिसके बाद अंततः उनकी मृत्यु हो गई।


ट्रिलेटरल वेंट्रिकुलर सिस्ट क्या है?
ट्रिलेटरल वेंट्रिकुलर सिस्ट एक दुर्लभ जन्मजात असामान्यता है, जिसमें मस्तिष्क के वेंट्रिकुलर सिस्टम में सिस्ट मौजूद होती है। "जन्मजात" शब्द यह दर्शाता है कि यह स्थिति जन्म से ही पाई जाती है। "ट्रिलेटरल" का अर्थ है तीन हिस्सों या संरचनाओं में यह स्थिति होती है। वेंट्रिकुलर सिस्ट मस्तिष्क के वेंट्रिकुलर सिस्टम के भीतर स्थित द्रव से भरी थैली को दर्शाता है। यह थैली मस्तिष्क के अंदर द्रव (सीएसएफ) से भरी होती है और कभी-कभी इसका आकार बड़ा हो सकता है, जिससे मस्तिष्क के कार्यों पर प्रभाव पड़ सकता है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है और इलाज के लिए न्यूरोसर्जरी या अन्य उपचार की आवश्यकता हो सकती है।
क्या है ट्रीटमेंट
ट्रिलेटरल वेंट्रिकुलर सिस्ट के दबाव को कम करने और सामान्य सीएसएफ प्रवाह को ठीक करने के लिए सिस्ट फेनेस्ट्रेशन या शंटिंग जैसे सर्जिकल प्रॉसिजर की आवश्यकता पडती है। इसका ट्रीटमेंट सिस्ट के प्रकार, आकार, स्थान और संबंधित लक्षणों पर निर्भर करता है। इस ट्रीटमेंट के दौरान मेडिकल टीम की यह कोशिश करता है कि मस्तिष्क पर दबाव कम हो और स्थिति नियंत्रित हो सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
