Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
BA.2.86 Variant: फिर से आ सकती है मास्क लगाने की नौबत! खतरनाक साबित हो रहा है कोरोना का नया वैरिएंट Pirola
BA.2.86 Variant: इन दिनों कोरोना वायरस का नया वैरिएंट वेरिएंट BA.2.86 का प्रकोप मचा हुआ है। इसे वैरिएंट को Pirola नाम दिया गया है। यह कई देशों में पहुंच गया है और सिर्फ हफ्ते भर में इसके मरीजों की संख्या डबल हो गई है। इस वैरिएंट को लेकर डॉक्टरों के साथ-साथ वैज्ञानिकों ने भी चिंता जाहिर की है।
वैज्ञानिकों की चिंता की वजह इसके स्पाइक प्रोटीन में होने वाला म्यूटेशन है। यह कितना घातक है, इसे लेकर जांच हो रही है लेकिन बताया जा रहा है कि यह ओमीक्रोन जितना घातक हो सकता है और यह वैक्सीन इसके खिलाफ पूरी सुरक्षा नहीं दे सकती हैं।

WHO के मुताबिक, कोविड (Covid) के सभी वैरिएंट्स में समय के साथ बदलाव देखे गए हैं, इसलिए नए वैरिएंट को समझने में अभी कुछ वक्त लग सकता है। हालांकि, इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें दिखने वाले लक्षणों के आधार पर इसका इलाज किया जा रहा है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कोविड के नए वैरिएंट BA.2.86 के बारें में...
गंदे पानी में मिला पिरोला वैरिएंट
पता चलता है कि पिरोला की पहचान स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और अमेरिका में गंदे पानी के नमूनों के जरिए की गई है। वैज्ञानिक स्ट्रेन का पता लगाने के लिए गंदे जल का उपयोग कर रहे हैं क्योंकि इसमें संक्रमित लोगों का मल होता है।
नए कोविड वैरिएंट BA.2.86 के लक्षण
- सिर में दर्द या शरीर दर्द की समस्या हो सकती है।
- तेज बुखार, खांसी और थकान होना।
- गले में खराश, दर्द, खाना निगलने में समस्या हो सकती है।
- पाचन क्रिया का खराब होना। पेट दर्द, दस्त और उल्टी।
- सांस लेने में दिक्कत और गले में बलगम जमना।
- इस वैरिएंट के मरीजों में भूख की कमी देखने को मिली है।
कुछ मरीजों की सूंघने की क्षमता कम हो सकती है।
भारत में कितना खतरनाक कोविड का नया वैरिएंट
नए वैरिएंट BA.2.86 को लेकर भारत की बात करें तो अभी तक देश में इस वैरिएंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, संक्रमित देशों से आने वाले लोगों के संपर्क में आने से यहां भी यह वैरिएंट फैल सकता है। इसलिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट जरूरी सावधानी बरतने को कह रहे हैं।

बचाव के तरीके
- सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें, मास्क लगाना न भूलें।
- खांसते या छींकते समय मुंह ढकें।
- कुछ भी खाने से पहले और बाद में हाथ को अच्छी तरह साबुन से वॉश करें।
- घर में बच्चे, गर्भवती महिला या बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।
- सफाई का ध्यान रखें।
- किसी बीमार के फिजिकल कॉन्टेक्ट में आने से बचें।
- नए वैरिएंट से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाएं, बेहतर डाइट फॉलो करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications