Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया 'Cicada' वेरिएंट, जानिए लक्षण, कितना खतरनाक और कैसे करें बचाव
New COVID Variant Cicada: हाल ही में अमेरिका में कोरोना का एक नया वैरिएंट तेजी से फैलने की चिंताजनक खबर सामने आई है, जिससे दुनियाभर में एक बार फिर से डर का माहौल पैदा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के कई राज्यों में कोविड के नए वेरिएंट BA.3.2 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वैज्ञानिकों ने इस वेरिएंट को सिकाडा (Cicada) नाम दिया है। इसमें गले में तेज दर्द के साथ बुखार, खांसी और थकान जैसे सामान्य कोविड के लक्षण देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वैरिएंट में करीब 70 से ज्यादा म्यूटेशन हैं, जिसकी वजह से पहले बनी इम्यूनिटी पर इसका असर पड़ सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

क्या है Cicada कोविड वेरिएंट?
अमेरिका में कोविड-19 के एक नए वैरिएंट BA.3.2 'सिकाडा स्ट्रेन' (Cicada Strain) को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, इस वैरिएंट की शुरुआती पहचान दक्षिण अफ्रीका में 2024 के आखिर में हुई थी और बाद में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के जरिए यह अमेरिका तक पहुंच गया। शुरुआती दौर में इसके मामले बहुत कम देखने को मिले, लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसे 'सिकाडा' नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि यह वैरिएंट काफी समय तक कम सक्रिय नजर आया और फिर अचानक ज्यादा मामलों में सामने आने लगा, ठीक वैसे ही जैसे सिकाडा नाम का कीड़ा लंबे समय तक छिपा रहता है और फिर एक साथ बड़ी संख्या में दिखाई देता है।
अमेरिका में कहां-कहां फैला है?
खबरों की मानें तो यह यह वैरिएंट अबतक 23 देशों में पाया जा चुका है। वहीं, अमेरिका की बात करें, तो यहां करीब 25 राज्यों में कोविड का नया वैरिएंट फैल चुका है, जिसमें कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, टेक्सास, इलिनोइस, पेंसिल्वेनिया और मैसाचुसेट्स समेत कई राज्य शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि असली मामलों की संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है, क्योंकि हर जगह टेस्टिंग और जीनोमिक निगरानी एक जैसी मजबूत नहीं है। फिलहाल, ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि यह वैरिएंट पहले के वैरिएंट्स की तुलना में ज्यादा गंभीर बीमारी पैदा कर रहा है, लेकिन इसके तेजी से फैलने को देखते हुए निगरानी और सावधानी जरूरी मानी जा रही है।
नए कोविड वैरिएंट के लक्षण क्या हैं?
कोविड-19 के इस नए वैरिएंट में लक्षण काफी हद तक ओमिक्रॉन स्ट्रेन के समान हैं। लेकिन एक खास बात सामने आई है कई मरीजों में गले में तेज दर्द या खराश ज्यादा महसूस हो रही है। इसके अलावा, आम लक्षण इस प्रकार हैं:
गले में खराश या तेज दर्द
खांसी
बुखार या ठंड लगना
थकान
सिरदर्द
मांसपेशियों या शरीर में दर्द
नाक बंद या बहना
स्वाद और सूंघने की क्षमता कम होना
उल्टी या दस्त
सांस लेने में तकलीफ
वैक्सीन कितनी असरदार है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मौजूदा कोविड वैक्सीन और इलाज अभी भी गंभीर बीमारी से बचाने में मददगार हैं। हालांकि, इस नए वैरिएंट में स्पाइक प्रोटीन में करीब 70 से 75 म्यूटेशन पाए गए हैं, जिससे यह पहले संक्रमण या वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी को कुछ हद तक कमजोर कर सकता है। यानी संक्रमण का खतरा बना रह सकता है, लेकिन वैक्सीन गंभीर स्थिति से बचाव में अब भी अहम भूमिका निभाती है।
क्या यह और फैलेगा?
कोविड-19 के इस नए वैरिएंट को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में, खासकर गर्मियों के दौरान, इसके मामले बढ़ सकते हैं और यह ज्यादा फैल सकता है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि यह सबसे प्रमुख वैरिएंट बन पाएगा या नहीं, क्योंकि वायरस लगातार बदल रहा है। इस वैरिएंट के BA.3.2.1 और BA.3.2.2 जैसे सब-लाइनेज भी सामने आए हैं, जिससे यह साफ है कि यह अभी विकसित हो रहा है और इस पर नजर रखना जरूरी है।
कैसे करें बचाव?
CDC और WHO के अनुसार सिकाडा वेरिएंट से बचने के लिए पुराने प्रोटोकॉल्स का पालन करना अनिवार्य है, जैसे -
हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें
भीड़भाड़ वाली जगहों पर जरूरत हो तो मास्क पहनें
तबीयत खराब लगे तो टेस्ट करवाएं
हाई रिस्क ग्रुप (बुजुर्ग या पहले से बीमार लोग) अतिरिक्त सावधानी रखें
वैक्सीन और बूस्टर से जुड़ी जानकारी अपडेट रखें
फिलहाल, इस वैरिएंट को बहुत ज्यादा गंभीर नहीं माना जा रहा है, लेकिन यह दुनिया भर में निगरानी में है। ऐसे में सावधानी और जागरूकता ही सबसे बेहतर बचाव है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
