Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Nimbu Paani For Eyes: गर्मियों में आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है 'नींबू पानी', मोतियाबिंदु होने से बचाता है
गर्मियों में हमेशा कुछ न कुछ पीने की जरूरत होती है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि पानी पीने के बाद भी प्यास नहीं बुझती है। इसलिए हम अपनी प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी की तरह दूसरी ड्रिंक की ओर रुख करते हैं। नींबू पानी में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर की कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं।
गर्मी के मौसम में न केवल त्वचा से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, बल्कि आंखों से जुड़ी कई समस्याएं भी चिंता का कारण बन जाती हैं। गर्मी और तेज धूप के संपर्क में आने से मोतियाबिंद, मैक्यूलर डिजनरेशन और आंखों के सूखेपन और जलन जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को पूरे मौसम में लगातार आंखों में जलन का भी अनुभव होता है। आंखों को स्वस्थ बनाएं रखने में एक गिलास नींबू पानी बहुत बड़ा रोल निभाता है।
आइए जानते है कि एक गिलास नींबू पानी कैसे आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

विटामिन ए और सी आंखों को करते हैं प्रोटेक्ट
पौष्टिक भोजन के अलावा एक गिलास नींबू पानी आंखों की सेहत सुधारने का भी काम कर सकता है। नींबू पानी विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इतना ही नहीं नींबू में विटामिन ए भी होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में विटामिन ए की कमी से आंशिक अंधेपन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
ब्लड वेसल्स को मजबूत करता है
आंखों के ब्लड वैसल्स को मजबूत करने में मदद करता है। ये रेटिना में ब्लड फ्लो को बढ़ावा देता है और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
ल्यूटिन की होती है अधिकता
नींबू के रस में दो आवश्यक पोषक तत्व ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन की अधिकता होती है। जो आंखों में धब्बेपन और मोतियाबिंद से बचाव करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
