Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस का कहर, जानिए इस खतरनाक वायरस के लक्षण और बचाव के उपाय
Nipah Virus: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में इन दिनों निपाह वायरस को लेकर चिंता बनी हुई है। 13 जनवरी को दो स्वास्थ्य कर्मी निपाह वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से एक कोमा में और दूसरा वेंटिलेटर पर था। इन मामलों की पुष्टि के बाद 120 से अधिक लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई है। हालांकि, अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है कि संक्रमित मरीजों में से एक पुरुष नर्स की तबीयत अब काफी बेहतर है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, वह इलाज का ठीक से जवाब दे रहे हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि दूसरी संक्रमित महिला नर्स अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तंत्रिका से जुड़ी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों स्वास्थ्यकर्मी निपाह वायरस की चपेट में कैसे आए। संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर 24 परगना के अलग-अलग इलाकों से खजूर के रस यानी ताड़ी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके साथ ही इलाके में पाए जाने वाले चमगादड़ों पर भी सर्वे करने की तैयारी की जा रही।

निपाह वायरस क्या है? (What Is Nipah Virus)
निपाह वायरस एक जूनोटिक वायरस है, जो मुख्य रूप से चमगादड़ के लार या शरीर से निकले तरल पदार्थ से फैलता है। कभी-कभी संक्रमित व्यक्ति से भी यह वायरस दूसरे लोगों में फैल सकता है। यह वायरस बुखार, उल्टी, सांस की बीमारी और मस्तिष्क में सूजन का कारण बन सकता है।
निपाह वायरस के लक्षण (Nipah virus symptoms)
निपाह वायरस के लक्षण आमतौर पर एक्सपोजर के 4 से 14 दिनों के भीतर दिखाई देते हैं। इसके लक्षणों में शामिल है -
बुखार
सिर दर्द
सांस लेने में कठिनाईखांसी
गला खराब होना
उल्टी
निपाह वायरस से बचाव के तरीके (Nipah Virus Prevention Tips)
आधे खाए फल या पेड़ से गिरे फल न खाएं।
खाने से पहले सभी फलों को अच्छी तरह से धोकर छील लें और तभी खाएं।
हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
आधे खाए फल या पेड़ से गिरे फल न खाएं।
खाने से पहले सभी फलों को अच्छी तरह से धोकर छील लें और तभी खाएं।
दूषित खाद्य और पानी का सेवन करने से बचें।
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों को तुरंत आइसोलेशन में रखा जाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications