Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Nipah Virus Outbreak : निपाह वायरस से बचने के 6 तरीके, संक्रमित होने पर जानें क्या करें?
nipah virus outbreak kerala : केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के 4 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए राज्य सरकार ने केरल में कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इन इलाकों और यहां के अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यहां जानिए कि निपाह वायरस इन्फेक्शन से बचने के क्या उपाय हैं और अगर आप इस वायरस के चपेट में आ जाते हैं, तो क्या करना चाहिए?

कैसे फैलता है निपाह वायरस ?
आमतौर पर यह वायरस चमगादड़ और सुअर से फैलता है। अगर इस वायरस से इन्फेक्टेड चमगादड़ किसी फल को खा लेता है और उसी फल या सब्जी का सेवन कोई इंसान या जानवर कर लें, तो वो भी संक्रमित हो जाता है।
निपाह वायरस के लक्षण
निपाह वायरस के लक्षण दो से तीन दिन में दिखने लगते हैं। इसके शुरुआती लक्षणों में बुख़ार, सिरदर्द और सांस लेने में दिक्कत दिखाई देता है। इसके अलावा दस्त, उल्टी, मसल्स में दर्द, बहुत ज्यादा कमजोरी
लक्षण नजर आने पर क्या करें?
अगर आपको ऊपर बताए निपाह वायरस के कोई लक्षण एक-दो दिन तक दिखाई दें, तो खुद को आइसोलेट कर लें और तुरंत डॉक्टर से दिखाएं। डॉक्टर RT- PCR टेस्ट की मदद से इस वायरस की टेस्टिंग करते हैं।

पॉजिटिव आने पर बातों का जरूर ध्यान रखें-
- संक्रमित व्यक्ति को अलग कमरे में रखें। ताकि वायरस दूसरों तक न पहुंचे।
- मरीज की देखभाल करते समय PPE किट का इस्तेमाल करें।
- अपने मन से दवाएं न खिलाएं।
- मरीज को समय-समय पर पानी पीने को कहें।
- मरीज ज्यादा आराम पर ध्यान दें।
इस वायरस से है बचने के लिए 6 बातें
-पेड़ से टूटकर नीचे गिरे या चोंच लगे फल और ताड़ी बिल्कुल न खाएं।
- जिस क्षेत्र से वायरस के मामले सामने आ रहे हैं, वहां चमगादड़, घोड़े और सुअर जैसे जानवरों से दूर रहें।
- हाथों को बार-बार हैंडवॉश से अच्छे से रगड़कर धोएं।
- ऐसी जगह जाने से बचें, जहां चमगादड़ रहते हैं।
- साफ सफाई के लिए हाइपो क्लोराइड केमिकल का यूज करें।
- कहीं से कटा या खुरचा हुआ फल-सब्जी न खरीदें और नहीं खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications