Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Nita Ambani ने बताया इस गुजराती स्नैक को चाव से खाते हें मुकेश अंबानी, सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद
Mukesh Ambani's favourite Snack : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है। अंबानी परिवार की लेविश वेडिंग के चर्चे जगजाहिर हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के लग्जरी लाइफस्टाइल किसी से भी नहीं छिपी हैं। उनकी हर चीज बहुत लग्जीरियस होती है चाहे वो कपड़े हो या गाड़ियां।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एशिया के अमीर बिजनसमैन में से एक मुकेश अंबानी खानपान के मामले में बहुत सादगी पसंद हैं। अभी कुछ दिन पहले रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थी। यहां वो वाराणसी में एक स्नैक शॉप पर आलू चाट का चटकारे लेती हुई नजर आई। उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। नीता अंबानी ने स्थानीय लोगों को बताया कि उनके पति मुकेश अंबानी का फेवरेट स्नैक क्या है?

डाइट को लेकर स्ट्रिक्ट हैं मुकेश अंबानी
नीता अंबानी ने बताया कि मुकेश अंबानी बल्कि उनका पूरा परिवार ज़्यादातर होममेड फूड ही खाता है। नीता अंबानी ने बताया कि मुकेश अंबानी वेजेटेरियन हैं और हफ़्ते में सिर्फ़ एक बार हम बाहर खाना खाते हैं और वो अपनी डाइट को लेकर खूब स्ट्रिक्ट है। नीता अंबानी ने बताया कि मुकेश अंबानी गुजराती स्नैक पानकी खाना बहुत पसंद है, जो चावल के आटे से बनता है और उसके ऊपर पनीर डाला जाता है।
हेल्दी डिश हैं पानकी
यह स्नैक केले के पत्तों में बनाया जाता है और इसमें मेथी के पत्ते और हल्दी जैसे मसाले डाले जाते हैं, जो न सिर्फ खाने में टेस्टी लगता है बल्कि यह एक हेल्दी स्नैक हैं। इसे आमतौर पर अचार या चटनी के साथ खाया जाता है। यहां जानते हैं क्यों पानकी खाना आपके लिए एक हेल्दी च्वॉइस हो सकता है?
पानकी खाने के फायदे-
- गुजराती स्नैक पानकी को केले के पत्तों के बीच पकाया जाता है, इसलिए यह प्राकृतिक सुगंध और स्वाद को बढ़ाता है। केले के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो भोजन में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं।
- पानकी चावल के आटे से बना होता है। चावल में कार्ब्स और मेथी में विटामिन और खनिज होते हैं। कम से कम घी या तेल के साथ बनाए गए इस स्नैक में लो-फैट होता है, जो इसे एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाता है।
- पानकी चावल के आटे से बनकर तैयार होता है, यह नेचुरली ग्लूटेन-फ्री होता है। यह फाइबर से भरपूर यह स्नैक बहुत डाइजेस्टिव होता है।
- पानकी में लो कैलोरी और फैट होता है। यह ग्लूटेन-फ्री डाइट होता है। अगर आप वेटलॉस करना चाहते हैं, तो ये आपकी डाइट का हिस्सा बन सकता है।
- पानकी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और जब इसे दही के साथ मिलाकर बनाया जाता है, तो इसे खाने से आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी मिलता है। जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
