Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
Nitin Gadkari Faints Reason : महाराष्ट्र के यावतमाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी मंच पर अचानक से बेहोश हो गए। हालांकि थोड़ी देर तबीयत संभालने के बाद उन्होंने फिर से स्टेज संभाला और जनता को संबोधित किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव का कहर जारी हैं।
अधिक तापमान की वजह से नितिन गडकरी बेहोश हो गए।
हालांकि आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं जब नितिन गडकरी बेहोश हुए हैं। इससे पहले भी उनकी अचानक तबीयत खराब होने से वो सार्वजानिक कार्यक्रमों में बेहोश हो चुके हैं। तब भी तापमान अधिक होने की वजह बताई गई थी। वैसे नितिन गडकरी ब्लड शुगर के मरीज हैं।

दरअसल 2020 में भी एक सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान शु्गर लेवल कम होने की वजह से गडकरी की तबीयत खराब होने से बेहोश हो गए थे। आइए जानते हैं गर्मी के दौरान डायबिटीज के मरीज को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कैसे शुगर रखें गर्मियों में मैनेज
गर्मियों में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत मुश्किल होता है। जिसका असर शुगर लेवल पर पड़ सकता है। डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसे सही खानपान और व्यायाम से मैनेज किया जा सकता है।
खूब सारा पानी पिएं
गर्मी में ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए सबसे जरुरी है, बॉडी हाइड्रेशन पर पूरा ध्यान दें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। शरीर में पानी की कमी ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है और जो कई समस्याओ की वजह बन सकती है।
भूखे पेट न निकले बाहर
गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को भूखे पेट बाहर निकलने से बचना चाहिए। घर से कुछ खाकर ही निकले, भूखे पेट शुगर लेवल प्रभावित होता है।
सादा खाना खाएं?
गर्मियों में ज्यादा तेल मसाले वाला भोजन की जगह हल्का, फ्रेश और फाइबर युक्त आहार लें। ताजे फल और सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज का सेवन शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।

दवाइयों का ध्यान रखें
शुगर लेवल न बढ़े इसलिए डायबिटीज के मरीजों को समय-समय पर दवाइयां और इंसुलिन लेना चाहिए। इसके सीधी धूप और ज्यादा गर्मी से दूर रखें। दवाईयां भी ठंडी और सूखी जगह पर रखें या यात्रा करते समय इन्हें धूप से बचाएं।
हीट सेंसेटिविटी से बचें
डायबिटीज के मरीजों में हीट सेंसेटिविटी होना सामान्य सी बात है। कई बार धूप में जाने मात्र से ही उनकी तबीयत खराब हो जाती है। इसलिए गर्म तापमान में इन्हें न जाने की सलाह दी जाती है। इसलिए शुगर के मरीजों को ज्यादा गर्मी में जाने से बचना चाहिए।
डायबिटीज मरीज इन चीजों का करें सेवन?
- शुगर पेशेंट गर्मी के दौरान सत्तू पी सकते हैं, वे नींबू का रस, व छाछ पी सकते हैं, जो गर्मी से बचाने में फायदेमंद हो सकती है।
- डायबिटीज के मरीज 200 ग्राम तक तरबूज खा सकते हैं।
- मीठे की क्रेविंग होने पर सीमित मात्रा में खजूर या किशमिश खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications