Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
क्यों हर साल मनाया जाता है No Bra Day? जानें Bra-Less होने के फायदे और नुकसान
No Bra Day 2023 : हर साल 13 अक्टूबर को नो ब्रा डे मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत 9 जुलाई 2011 को हुई थी, हालांकि तीन साल बाद इसे 13 अक्टूबर को स्थानांतरित किया गया और तभी से इस दिन No Bra Day मनाया जाने लगा। दरअसल ये तारीख अक्टूबर के बीचो-बीच का दिन है और अक्टूबर International Breast Cancer Awareness Month है।

ये पूरा महीना ही महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। इसलिए इस दिन को बनाने का सिर्फ इतना ही मकसद है कि एक दिन के लिए महिलाएं ब्रा से मुक्त हों जाए और अपने शरीर यानी ब्रेस्ट को जानें। महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर के शुरूआती लक्षणों के बारे में अवेयर हो सकें। अगर इससे जुड़ा कोई लक्षण महसूस होता है तो इसका शुरूआती दौर में ही इलाज कर सकें।
ब्रा पहनना या ना पहनना वैसे तो हर महिला की अपनी पर्सनल च्वॉइस होती है लेकिन आइए जानते हैं ब्रा पहनने और नहीं पहनने के फायदे और नुकसान के बारे में-
ब्रा पहनने के फायदे
- ब्रा पहनने से ब्रेस्ट को सही सपोर्ट मिलता है। ब्रा ब्रेस्ट को लटकने से बचाती है।
- वर्कआउट या रनिंग करते समय ब्रेस्ट के लिगामेंट्स खिंच जाते हैं और लंबे समय तक बिना ब्रा के एक्सरसाइज करने से ब्रेस्ट का शेप भी खराब हो जाता है। लिंगामेंट में स्ट्रेच आ जाते हैं जिससे ब्रेस्ट लटकने लगते हैं।
- आपके बॉडी पॉश्चर पर भी इस बात का असर पड़ सकता है। ये भी ब्रेस्ट के वजन पर निर्भर करता है जहां छोटे ब्रेस्ट वाली महिलाओं को ज्यादा परेशानी नहीं होगी और बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को ज्यादा होगी।

ब्रा पहनने के नुकसान
- बहुत टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट के नीचे वाले एरिया में ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। जिसके चलते महिलाओं को छाती या उसके आसपास दर्द का एहसास होता है।
- जो महिलाएं पैडेड ब्रा का ज्यादा इस्तेमाल करती है, तो उनके लिए ये जान लेना जरूरी है कि इससे निप्पल में परेशानी हो सकती है। क्योंकि निप्पल बहुत सेंसिटिव होते हैं जिससे ये ड्राई होने लगते हैं। उस एरिया में खुजली बढ़ जाती है। बेहतर होगा कि जब आप घर में हो, तो बिना ब्रा के ही रहें।
- अगर आपका ब्रेस्ट साइज ज्यादा है तो ब्रेस्ट के भार से आपके कंधों पर ब्रा की पट्टियों के निशान बन सकते हैं। इन निशानों के कारण आपको कंधे में दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सही शेप और साइज की ब्रा पहनें।
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब जरूरत न हो तो ब्रा न पहनें। ऐसा करने से स्तन कैंसर होने की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शेप के चक्कर में बहुत टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट टिशूज को नुकसान पहुंच सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
