Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
क्यों मनाया जाता है No Bra Day? जानें ब्रा न पहनने के फायदे और नुकसान, हो जाएं सावधान
Benefits Of Not Wearing a Bra On No Bra Day: हर साल 13 अक्टूबर को नो ब्रा डे मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को ब्रा पहनने से छुट्टी दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आराम, स्वास्थ्य और शरीर के प्राकृतिक विकास के महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह दिन केवल फैशन या ट्रेंड नहीं है, बल्कि इसके पीछे विज्ञान और स्वास्थ्य संबंधी कारण भी हैं। अगर सावधानी न बरती जाए तो कुछ महिलाओं के लिए पॉल्यूशन, सपोर्ट की कमी या असुविधा जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।
आज के समय में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के केस बहुत ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में महिलाओं को जागरुक होने की जरूरत है। अक्टूबर का पूरा महीना ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए जाना जाता है। आइए आज नो ब्रा डे के मौके पर जानते हैं ब्रा न पहनने का फायदे और नुकसान साथ में इस दिन को मनाने के पीछे का इतिहास।

क्यों मनाया जाता है 'नो ब्रा डे'
नो ब्रा डे हर साल 13 अक्टूबर को मनाया जाता है। हालांकि इसकी शुरुआत 9 जुलाई 2011 से हुई थी लेकिन बाद में इसकी डेट चेंज करते 13 अक्टूबर कर दी गई। इस दिन को मनाने की तारीख बदलने के पीछे एक खास उद्देश्य था, क्योंकि अक्टूबर का पूरा महीना International Breast Cancer Awareness Month के रूप में मनाया जाता है। इसी वजह से ब्रा डे को भी अक्टूबर में ही मनाना सही समझा।
ब्रा न पहनने के फायदे
आराम और सहजता - लंबे समय तक ब्रा पहनने से मांसपेशियों में तनाव बढ़ सकता है। ब्रा न पहनने से शरीर को आराम मिलता है।
रक्त संचार में सुधार - ब्रा-लेस रहने से छाती में रक्त प्रवाह बेहतर होता है।
त्वचा की सुरक्षा - पसीने और घर्षण से होने वाले फोड़े, रैशेस और खुजली में कमी आ सकती है।
प्राकृतिक विकास - युवा महिलाओं में ब्रेस्ट टिश्यू को प्राकृतिक रूप से विकसित होने का अवसर मिलता है।
आत्मविश्वास और शरीर की स्वीकृति - अपने शरीर को स्वीकार करने और आत्मविश्वासी महसूस करने में मदद मिलती है।
ब्रा न पहनने के नुकसान
सपोर्ट की कमी - बड़ी साइज वाली महिलाओं के लिए लंबे समय तक ब्रा-लेस रहना दर्द या असुविधा पैदा कर सकता है।
सुरक्षा और असुविधा - पब्लिक जगहों पर ब्रा न पहनना कुछ महिलाओं के लिए असहज हो सकता है।
त्वचा पर घर्षण और निशान - लंबे समय तक ब्रा न पहनने पर छाती के नीचे लाल निशान या घर्षण हो सकते हैं।
शारीरिक गतिविधियों में परेशानी - दौड़ना या एक्सरसाइज करते समय सपोर्ट की कमी से मांसपेशियों में तनाव हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications