Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
मिलिंद सोमन का 35 साल पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल, बताया क्यों नहीं पीते हैं चाय-कॉफी
भारत के पहले सुपरमॉडल के रूप में पहचान बनाने वाले मिलिंद सोमन आज भी 59 वर्ष की उम्र में फिटनेस और हैंडसम लुक के मामले में युवाओं को टक्कर देते हैं। उनकी फिटनेस का राज जानने में सभी की दिलचस्पी रहती है। हाल ही में उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जो उन्होंने 1990 में एक चैनल को दिया था। इसमें मिलिंद ने अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में खुलकर बातें की थीं।

नहीं पीते हैं चाय-कॉफी
मिलिंद ने बताया कि वे चाय या कॉफी नहीं पीते। उनकी दिन की शुरुआत ताजे फलों के जूस से होती है। बचपन में उन्होंने पढ़ा था कि चाय और कॉफी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, इसलिए उन्होंने कभी इन चीजों की आदत नहीं डाली। मिलिंद ने यह भी कहा कि मॉडलिंग इंडस्ट्री में अक्सर लोग दिनभर चाय-कॉफी पीते रहते हैं, कई बार तो 15-20 कप तक। साथ ही, सिगरेट और शराब की आदतें भी तनाव के चलते आम हो जाती हैं, लेकिन उन्होंने इनसे हमेशा दूरी बनाई।
स्ट्रिक्ट डाइट करते हैं फॉलो
अपनी डाइट को लेकर मिलिंद बेहद सख्त हैं। वे मुख्यतः देसी खाने को प्राथमिकता देते हैं। उनका भोजन साधारण, घर पर बना और पोषण से भरपूर होता है। वे नियमित रूप से दाल, चावल, रोटी, हरी सब्जियां और दही खाते हैं। इसके अलावा मिलिंद शुगर और प्रोसेस्ड फूड से पूरी तरह परहेज करते हैं। नॉनवेज फूड भी वे बहुत कम मात्रा में खाते हैं और ज्यादातर वेजिटेरियन भोजन को ही फॉलो करते हैं।
फिटनेस प्रेमी हैं मिलिंद
फिटनेस के प्रति मिलिंद का नजरिया भी बेहद खास है। उनका मानना है कि फिटनेस केवल जिम जाने या भारी-भरकम वर्कआउट करने से नहीं आती, बल्कि यह आपके खानपान और दिनचर्या से गहराई से जुड़ी होती है। वे रोज़ सुबह जल्दी उठते हैं और योग, दौड़ और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं।
मिलिंद की डाइट
मिलिंद दिनभर में फल, मूंग दाल की खिचड़ी, रोटी-सब्जी, दाल-चावल और सलाद जैसी साधारण चीजें खाते हैं, जो उन्हें भरपूर ऊर्जा और पोषण देती हैं। उनकी इस अनुशासित जीवनशैली और देसी डाइट ने ही उन्हें सालों से स्वस्थ और एक्टिव बनाए रखा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
