Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नोएडा वॉटर पार्क में डूबने से युवक की मौत, लंग्स में पानी न पहुंचे इसलिए फौरन ऐसे दें मरीज को First Aid
नोएडा के GIP मॉल वॉटर पार्क में रविवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक स्लाइलिंग के दौरान धनजंय माहेश्वरी को स्लाइडिंग के दौरान सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसकी तबीयत खराब हो गई और वह वाटर पार्क से बाहर आकर जमीन पर बैठ गया। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
इस दौरान धनंजय बेसुध होकर जमीन पर लेट गया। जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल लेकर जाने के बाद मृत घोषित कर दिया। गर्मियों में स्विमिंग पूल, तालाब या एडवेंचर पार्क में डूबने की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती हैं।

आइए जानते हैं कि डूब रहे व्यक्ति को बचाकर फर्स्ट एड यानी प्राथमिक उपचार कैसे देना चाहिए?
कोई डूब रहा है तो क्या करें?
- अगर आप पानी में डूब रहे हैं तो बचाव के लिए दूसरों का मदद लेने का प्रयास करें। अगर आपके आस-पास कोई नहीं है तो रस्सी-लकड़ी की मदद से बाहर निकलने का प्रयास करें।
- कोई और पानी में डूब रहा है तो डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का पहला प्रयास ये हो सकता है कि जितना जल्दी हो सके उसे पानी से निकालकर साइड में ले जाएं
- जब आप पीड़ित व्यक्ति को पानी से बाहर निकाल लें तो सबसे पहले उसके मुंह के पास अपना कान रखकर सुनने की कोशिश करें कि उसकी सांसें चल रही है या नहीं इसके बाद उसकी पल्स चेक करें। फिर सीने पर कान रखकर उसकी धड़कन सुनने की कोशिश करें।
- पानी फेफड़ों में जमा न हो जाए इसके लिए गर्दन टेढ़ी कर पानी निकाल दें, उसकी नाक बंद कर मुंह पूरा खोल दें फिर उसके मुंह पर ढक्कन की तरह मुंह फिट कर सांस खिंचकर उसके मुंह में छोड़ दें।
- सांस देना तब तक जारी रखें जब आप आप इस बारे में निश्चित न हो जाएं कि मरीज की पल्स यानी नाड़ी चल रही है।

- यदि व्यक्ति की पल्स नहीं चल रही तो आप हथेली से दबाव डालकर अच्छे से पंपिंग करें। व्यक्ति के लिए आप 2 इंच तक पंपिंग करें। पसलियों पर प्रेशर बिल्कुल भी न दें। यदि पीड़ित बच्चा है तो उसके लिए दो उंगलियों का प्रेशर काफी है।
- पीड़ित से प्रतिक्रिया न मिलने पर तुरंत कृत्रिम सांस या सीपीआर दें।
- इसी बीच तुरंत इमरजेंसी नम्बर पर फोन कर पीड़ित को अस्पताल पहुंचाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
