Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
सामान्य, गर्म, ठंडा: सोने से पहले किस तरह का पानी पीना सेहत के लिए होता है फायदेमंद?

रात को सोने से पहले आप क्या कर रहे हैं, ये आपकी नींद की गुणवत्ता निर्धारित करने में एक अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में लोगों के मन में सोने से पहले पानी पीने को लेकर भी कई तरह के सवाल घूमते हैं। जैसे सोने से पहले उन्हें पानी पीना चाहिए या नहीं, अगर पीना चाहिए तो कितना पानी पीना चाहिए। ठंडा, गर्म या नॉर्मल पानी में से कौन सा पानी पीना उनके सेहत के लिए अच्छा होगा? ऐसे ही कई सवाल उनके मन में घूमते रहते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके इन सभी सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। रात को सोने से पहले कितना और कैसा पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है। आइए जानते हैं उसे लेकर विशेषज्ञों का क्या कहना है।
मेडिकल स्पेश्लिस्ट काे मुताबिक सोने से पहले पानी पीने से आपके शरीर के तापमान को नियंत्रण में रहने के लिए मदद मिलती है। शोध के अनुसार, डिहाइड्रेशन की वजह से लोग सोते समय खुद को गर्म या ठंडा महसूस करते हैं। इसलिए सोने से पहले पानी पीने से फायदा होता है, क्योंकि यह आपके बॉडी के टेमपरेचर को मेंटेन रखने और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, एक अच्छी और आरामदायक नींद के लिए अपने आस पास का वातावरण उसी हिसाब से बनाए रखना जरूरी होता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, शरीर में पानी की कमी मूड को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। जो आपकी नींद पर बहुत ज्यादा प्रभाव डालता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आप सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी पीने लें। ज्यादा पानी पीकर सोने से भी नींद आने में परेशानी आ सकती है।
कुछ स्पेशलिस्ट के मुताबिक आपके अनुशंसित रोजाना पानी का सेवन करना बहुत जरूरी है। सोने से ठीक पहले पानी पीना परेशान कर सकता है। रात में जागने से बचने के लिए सोने से पहले किसी भी तरल पदार्थ को पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा, सोने से पहले पानी पीने से, आप सोते समय अपने पेशाब को जितना चाहिए उससे अधिक रोक सकते हैं, जो आपके हेल्थ के लिए सही नहीं है।
ऐसे में सवाल ये उठ जाता है कि सोने से कितनी देर पहले पानी पीना सही होता है? जिसके जवाब में विशेषज्ञों का कहना है कि रात में जागने से बचने के लिए, सोने से कम से कम दो घंटे पहले पानी पीना चाहिए।
विशेषज्ञों ने इस सवाल का जवाब भी दिया कि गर्म, ठंडे या नॉर्मल पानी में से किस विकल्प को चुनना चाहिए। उनके मुताबिक, सोने से पहले गर्म पानी आपको रात भर हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। शरीर की प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को सुविधाजनक बना सकता है। गर्म पानी पीने से पेट दर्द या ऐंठन को भी कम करने में मदद करता है। गर्म पानी ब्लज सर्कुलेशन में भी सुधार करता है। इसलिए सोने से पहले अगर आप पानी पी रहे हैं, तो गर्म पानी सबसे अच्छा ऑप्शन है। लेकिन ध्यान रखें की अगर आपको दिल या किडनी से संबंधित समस्या है तो उन्हें एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
