Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Nakseer Ka Ilaj : गर्मी में नाक से खून बहने पर तुरंत करें ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
तीखी धूप और गर्मी की वजह से कुछ लोगों को नकसीर की समस्याए होती है। जिसे कुछ लोगों को नाक से खून बहने भी कहते हैं। अक्सर यह समस्या लोगों में गर्मी में ही देखी जाती है। दरअसल ज्यादा गर्म लगने पर नाक के अंदर मौजूद सतह की खून की वाहिनियां फटने के कारण नकसीर होती है।
हालांकि यह एक आम समस्या है, परंतु बार-बार होना भी यह खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि नकसीर फूटने पर तुरंत क्या काम करना चाहिए और नकसीर के मरीजों को किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए?

नकसीर फूटने की वजह ( Nose Bleeding Cause)
गर्मी में नकसीर फूटने की कई वजह होती है जैसे अधिक गर्मी में रहना, गर्मियों में ज्यादा तेज मिर्च मसालों का सेवन करना, सिर या नाक पर चोट लगना और जुकाम बिगड़ जाने पर भी नकसीर की समस्या हो सकती है।
नकसीर आने से पहले दिखने वाले लक्षण (Nose Bleeding Sign)
नकसीर फूटने से पहले ही शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं जो नाक से खून निकलने का संकेत हो सकते हैं।
- चक्कर आना
- सिर का भारी लगना
- शरीर गर्म होना
- बेहोशी सा महसूस होना
- कमजोरी
नकसीर फूटने पर करें ये घरेलू इलाज (Home Remedies for Nose Bleeding )
- ठंडा पानी सिर पर धार बनाकर डालने से नाक से खून बहना बंद हो जाता है।
- नाक से खून आने पर अपनी नाक पर बर्फ रगड़ें. बर्फ रगड़ने से नाक को आराम मिलेगा और तुरंत खून आना बंद हो जाएगा।
- गर्मी के दिनों में खाली पेट या सुबह-शाम दूध के साथ गुलकंद खाने से नकसीर की समस्या से राहत मिलती हैं।
- नकसीर आने पर प्याज को काटकर नाक के पास रखने और सूंघने से नकसीर की समस्या नहीं होती हैं।
- नकसीर फूटने पर नाक से खून बहने को रोकने के लिए अपने सिर को ऊपर उठाकर रखें। इससे नोज़ ब्लीडिंग की समस्या से राहत मिलती हैं।
- जिन लोगों के अक्सर नकसीर फूटने की समस्या हैं उन्हें खुद को हाइड्रेड रखना जरूरी है। गर्मियों में उन्हें फलों का रस, आम का पना, नारियल पानी और पानी वाले फल खाने चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
