Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
गर्मियों में नाक से निकलने लगता है खून, इन नुस्खों से करें इसका देसी इलाज
Natural Ways to Manage Nosebleeds in Summer : गर्मियों के मौसम में तापमान के बढ़ने के साथ नाक से खून निकलना (Nosebleed) एक आम समस्या बन जाती है। तेज गर्मी और सूखी हवा नाक के अंदर की नाजुक रक्तवाहिनियों को नुकसान पहुंचाती है, जिससे अचानक ब्लीडिंग शुरू हो सकती है। यह समस्या छोटे बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिलती है। अगर सही समय पर इसका ध्यान न दिया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए जानते हैं इससे बचाव और इलाज के घरेलू उपाय।

नाक से खून निकलने के कारण
- तेज गर्म हवाएं और अत्यधिक गर्मी
- शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
- नाक के अंदर चोट लगना या खुजली करना
- एलर्जी या संक्रमण
ज्यादा समय एयर कंडीशनर में रहना, जिससे नाक सूख जाती है
नाक से खून निकलने पर तुरंत क्या करें
- सबसे पहले व्यक्ति को शांत बैठाएं और सिर थोड़ा आगे झुकाएं, ताकि खून गले में न जाए।
- नाक के निचले हिस्से को हल्के से दबाएं और 5-10 मिनट तक दबाए रखें।
- बर्फ के टुकड़े या ठंडा कपड़ा नाक पर रखें, इससे रक्त वाहिकाएं संकुचित होंगी और ब्लीडिंग रुक सकती है।
- गर्मी या धूप में तुरंत बाहर न जाएं।
नाक से खून रोकने के घरेलू उपाय
पानी की मात्रा बढ़ाएं: दिनभर में खूब सारा पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे।
घी या नारियल तेल: नाक के अंदर हल्के हाथ से गाय के घी या नारियल तेल की मालिश करें, इससे नमी बनी रहती है।
तुलसी के पत्ते: तुलसी के रस की कुछ बूंदें नाक में डालने से भी राहत मिलती है।
सिरका: कॉटन बॉल को ऐप्पल साइडर विनेगर में भिगोकर नाक के अंदर लगाने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं और खून बहना बंद होता है।
अनार का रस: अनार के रस की कुछ बूंदें नाक में डालना भी असरदार हो सकता है।
कब डॉक्टर से संपर्क करें
- अगर नाक से बार-बार या बहुत ज्यादा खून निकल रहा हो।
- 20 मिनट से ज्यादा ब्लीडिंग रुक न रही हो।
- खून के साथ सिर दर्द, चक्कर या कमजोरी महसूस हो रही हो। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
