Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
40 पार करने के बाद भी बीमारी आसपास नहीं फटकेगी, बस खाएं ये चीजें
जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ने लगती है, उसका शरीर कमजोर होने लगता है। बढ़ती उम्र में हेल्दी रहने के लिए उसकी पोषण संबंधी जरूरतें भी बदल जाती हैं। खासतौर से, महिलाओं को 40 की उम्र के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ना केवल उनके हार्मोन बदलते हैं, बल्कि उनका मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है।
जिसके कारण वह खुद को अधिक एनर्जेकटक महसूस नहीं करती हैं। साथ ही साथ, उन्हें अन्य कई मेडिकल कंडीशन का भी सामना करना पड़ता है। इन सभी स्थितियों को मैनेज करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। जी हां, इस उम्र में महिला के शरीर को कुछ न्यूट्रिशन की जरूरत होती है, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

लें प्रोटीन
40 की उम्र के बाद महिला के लिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि वह अपने प्रोटीन इनटेक पर विशेष रूप से ध्यान दें। दरअसल, उम्र के साथ-साथ मसल्स टिश्यूज ब्रेक होने लगते हैं और अगर सही तरह से प्रोटीन नहीं लिया जाता है तो इससे मसल्स पर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए, यह ध्यान रखें कि आप अपनी डाइट में सिर्फ दूध या पनीर ही नहीं, बल्कि अंडे, दही, मछली, दालें और नट्स आदि का भी सेवन करें।
कार्बोहाइड्रेट को ना भूलें
कुछ लोग कार्बोहाइड्रेट को शरीर के लिए अच्छा नहीं समझते हैं, जबकि यह शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। वास्तव में, कार्बोहाइड्रेट शरीर के लिए एक एनर्जी सोर्स के रूप में काम करते हैं। चूंकि बढ़ती उम्र में महिलाओं को अक्सर लो एनर्जी की शिकायत रहती है। अगर आप कार्बोहाइड्रेट रिच फूड्स नहीं लेते हैं तो इससे आप खुद को बहुत अधिक थका हुआ महसूस कर सकती हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप नियमित रूप से फल, सब्जियां, होल ग्रेन, बीन्स, बाजरा और दलिया आदि का सेवन अवश्य करें।
फाइबर भी है जरूरी
आपको शायद पता ना हो, लेकिन 40 के बाद फाइबर इनटेक का भी ख्याल रखना चाहिए। यह ना केवल आपको लंबे समय तक फुलर होने का अहसास करवाता है, बल्कि आपको ओवरईटिंग से भी बचाता है। जिसके कारण आपको हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद मिलती है। 40 के बाद अधिक वजन कई तरह की गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए, आप फाइबर रिच फूड्स जैसे होल ग्रेन, दलिया, फल, कच्चा सलाद, बीन्स, नट्स और सीड्स को अवश्य खाएं।
फैट को ना समझें बुरा
फैट का नाम सुनते ही लोग उसे बुरा समझने लगते हैं। जबकि वास्तव में, डाइट में हेल्दी फैट शामिल करना बेहद जरूरी होता है। जब आप गुड फैट का सेवन करते हैं तो इससे आपकी बॉडी ऑर्गन बेहतर तरीके से काम करते हैं। हेल्दी फैट के रूप में आप एवोकाडो, अलसी के बीज, चिया के बीज, अखरोट और फैटी फिश का सेवन करें। हमेशा ध्यान रखें कि आप हाई फैट डेयरी प्रोडक्ट् का इस्तेमाल ना करें। वहीं, कुकिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले ऑयल को हर माह बदलें।
जरूरी हैं माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स
हेल्दी रहने के लिए आपको सिर्फ मैक्रो ही नहीं, बल्कि माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। कई तरह के मिनरल्स व विटामिन्स ना केवल आपकी बॉडी को हेल्द बनाते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस, हाइपरटेंशन, हृदय रोग, मधुमेह और कई प्रकार के कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआत को रोकते हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन डी, आयरन, विटामिन सी और विटामिन डी आदि को अवश्य लें।
प्रोसेस्ड फूड को कहें बाय-बाय
40 की उम्र के बाद अगर आप कई तरह की बीमारियों से बचना चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आप प्रोसेस्ड फूड्स से बचने की कोशिश करें। इस तरह के फूड्स में पोषक तत्व नहीं होते हैं। जिसके चलते आपका वजन बढ़ने से लेकर कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ पर भी असर पड़ता है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप पोटैटो चिप्स, पैकेज्ड आइटम्स, तले हुए फूड्स आदि से दूरी बनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
