Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
OpenAI ने लॉन्च किया 'ChatGPT Health', टेस्ट रिपोर्ट समझने से लेकर डाइट में करेगा मदद
ChatGPT Health: आज के डिजिटल दौर में लोग अपनी सेहत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए ChatGPT का सहारा लेने लगे हैं। चाहे किसी बीमारी के लक्षण जानने हों, मेडिकल रिपोर्ट्स समझनी हो, किसी दवा के बारे में जानना हो या डाइट से जुड़ी कोई जानकारी सलाह चाहिए हो, ChatGPT बहुत से लोगों की जरूरत बन गया है। OpenAI ने मरीजों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ChatGPT Health नाम का नया फीचर पेश किया है। इस नए फीचर का उद्देश्य मरीजों को उनकी सेहत और वेलनेस से जुड़ी जानकारी सरल और समझने योग्य भाषा में देना है।

ChatGPT Health क्या है?
ChatGPT Health, ChatGPT के अंदर ही एक अलग हेल्थ सेक्शन है। इस सेक्शन का इस्तेमाल सिर्फ हेल्थ और वेलनेस से जुड़ी बातचीत के लिए किया जाएगा। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स ना केवल थर्ड पार्टी वैलनेस ऐप से कनेक्ट कर पाएंगे, बल्कि अपने टेस्ट रिजल्ट्स समझ पाएंगे, डॉक्टर से मिलने की तैयारी कर पाएंगे और डाइट और फिटनेस से जुड़ी बातों में सही को लेकर के सही सलाह भी ले सकेंगे। इतना ही नहीं आप हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े सवाल भी पूछ पाएंगे। इस सेक्शन में सिर्फ हेल्थ और वेलनेस से जुड़ी बातचीत होगी और इसे सामान्य चैट से अलग रखा गया है, ताकि संवेदनशील हेल्थ डेटा सुरक्षित रहे।
वेलनेस ऐप्स से जुड़कर करेगा यूजर्स की मदद
कंपनी का कहना है कि इस टैब में यूजर्स अपनी इलेक्ट्रोनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, Apple Health और MyFitnessPal समेत अन्य ऐप्स का डाटा भी जोड़ सकते हैं। इससे ChatGPT यूजर के हेल्थ डेटा के आधार पर लैब रिपोर्ट्स को आसानी से समझाने, क्लिनिकल अपॉइंटमेंट की तैयारी कराने में आपकी मदद करेगा।
Introducing ChatGPT Health — a dedicated space for health conversations in ChatGPT. You can securely connect medical records and wellness apps so responses are grounded in your own health information.
— OpenAI (@OpenAI) January 7, 2026
Designed to help you navigate medical care, not replace it.
Join the…
इलाज नहीं, जानकारी देना है मकसद
कंपनी का साफ कहना है कि यह टूल बीमारी का इलाज या डायग्नोसिस नहीं करता। इसका मुख्य उद्देश्य मरीजों को उनकी हेल्थ रिपोर्ट्स समझने में मदद करना और डॉक्टर से बेहतर बातचीत के लिए तैयार करना है।
किन मामलों में मददगार है ChatGPT Health?
ChatGPT Health कई तरह से मरीजों की मदद कर सकता है, जैसे -
लैब टेस्ट रिपोर्ट को आसान भाषा में समझाना
डॉक्टर से मिलने से पहले सवाल तैयार करना
लंबे समय के हेल्थ ट्रेंड्स को समझना
डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल पर गाइडेंस देना
हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े विकल्पों को समझाना
कहां और कैसे मिलेगा ChatGPT Health
फिलहाल कंपनी इस फीचर का पायलट टेस्ट रन कर रही है और आने वाले महीनों में इसे बड़े लेवल पर भी रोलआउट किया जा सकता है। फिलहाल यह Free, Go, Plus और Pro प्लान के कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों में इसे वेब और iOS पर ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। ChatGPT Health का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अभी वेटलिस्ट के लिए साइन-अप करना होगा। एक्सेस मिलने के बाद यह ChatGPT के साइडबार में 'Health' नाम से दिखेगा। मेडिकल रिकॉर्ड्स जोड़ने की सुविधा अभी सिर्फ अमेरिका के यूजर्स के लिए शुरू की गई है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
