Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
Oral Hygiene : अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आपको भी फॉलो करनी चाहिए ये 10 टिप्स
कई सालों तक ऐसा माना जाता रहा है कि डेंटल हेल्थ से लोगों की सामान्य हेल्थ पर कोई असर नहीं होता है लेकिन वक्त के साथ अब इसकी परिभाषा भी बदलती जा रही है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि खराब ओरल हेल्थ के कारण कई लोगों में सीरियल हार्ट प्रॉब्लम देखी गई है जैसे कि इंफेक्टिव एंडोकार्डिटिस, लंग प्रॉब्लम और कई अन्य परेशानियां। ऐसे बहुत से सबूत है जो साबित करते हैं मसूड़ों में होने वाली बीमारी का डायबिटीज से सीधा संबंध है और दोनों बीमारियां एक दूसरे पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

यदि आप सही से अपने मुंह के स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे दांतों में कैविटी या फिर इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है और इसकी वजह से आपकी रोजाना की जिंदगी और जिंदगी की क्वालिटी दोनों पर ही नकारात्मक प्रभाव होता है। ऐसे में अपनी ओरल हेल्थ का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है और इसके लिए अपने लाइफस्टाइल को हेल्दी रखना भी जरूरी है।
हमारे शरीर का मैकेनिज्म हमें हमारे स्वास्थ्य और शरीर के हिस्सों के बारे में जानकारी देता है। उदाहरण के लिए यदि ब्रश और फ्लॉस के बाद आपके मसूड़ों से खून नहीं आ रहा है और आपकी सांसे सही हैं और आपको गर्म या ठंडी चीजों को लेकर सेंस्टिविटी नहीं हो रही है तो इसका मतलब है कि आपका ओरल हाइजीन अच्छा है।
अपने दांतों और मुंह को स्वस्थ रखने के लिए फॉलो करें ये 10 टिप्स
1. आपको हर 6 से 8 महीने में डेंटल चेकअप के लिए जाना चाहिए।
2. हेल्दी डाइट बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजों या फिर ड्रिंक का सेवन नहीं करें। आपको दिन में कम से कम दो बार अपने दांतों को ब्रश करना चाहिए और फ्लॉस करना चाहिए। साथ ही अपनी जीभ को साफ करना भी न भूलें।
3. ऐसे ब्रश का इस्तेमाल करें जिनकी ब्रिसल सॉफ्ट हो और फ्लोराइड आधारित टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें ताकि आपके दांत साफ और कैविटी फ्री रहें। साथ ही अपने ब्रश को हर 3 से 4 महीने में बदलते रहें।
4. ध्यान रखें कि जरूरत से अधिक मात्रा में टूथपेस्ट लगाने से आपका मुंह ज्यादा बेहतर साफ नहीं होगा और इस वजह से हमेशा केवल थोड़ी सी ही टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
5. हर बार खाना खाने के बाद आपको अपने मुंह को साफ करना चाहिए और कुल्ला करना चाहिए। अपने दांतों में आपको अधिक वक्त तक खाना फंसा नहीं रहने देना चाहिए क्योंकि इससे आपके दांतों में कैविटी हो सकती है।
6. आपको किसी भी तरह के टोबैको के सेवन चाहे वो सीग्रेट हो या फिर खाने की कोई चीज हो से बचना चाहिए।
7. आपको नोकीली चीजों को अपने मसूड़ों और दांतों से दूर रखना चाहिए और अगर आपको अपने दांत साफ कराने हैं या स्केल कराने हैं तो केवल डेंटल प्रोफेशनल पर ही भरोसा करना चाहिए।
8. डेंटल हाइजीन के लिए स्वस्थ डाइट फॉलो करना बहुत ही जरूरी होता है और इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रख सकते हैं। हमेशा क्रंची सब्जियों या फिर फलों का सेवन करें क्योंकि ये आपके दांतों में नहीं फंसते हैं और हमेशा अपने खाने को ज्यादा से ज्यादा चबाना चाहिए।
9. मुंह में फंसे हुए खाने को निकालने के लिए आप माउथवॉश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
10. साथ ही यह जरूरी है कि आप टूथब्रश खरीदते वक्त यह देखें कि वह कैसा है और अगर आप इलेक्ट्रिक टूथब्रश पर स्विच कर रहे हैं तो बता दें कि यह वन टाइम इंवेस्टमेंट है और लंबे वक्त के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।
ये कुछ छोटे लेकिन बेहद जरूरी कदम हैं जो आपके ओरल हेल्थ को बनाए रखने के लिए बहुत ही जरूरी हैं। आज के वक्त में जब हर चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा जानकारी मौजूद है तो यह पता होना बहुत जरूरी है
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications