Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नोएडा की बिल्डिंग में गंदा पानी पीने से बीमार हुए 250 लोग, ऐसे घर में जांचे पानी की शुद्धता
How to check Purity of water at home : आयुर्वेद में लिखा है जल ही जीवन है, इसमें औषधीय गुण होते हैं, मगर अशुद्ध या दूषित पानी पीने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की इको विलेज 2 सोसायटी में दूषित पानी पीने की वजह से 250 लोग बीमार पड़ गए। हैं। सोमवार को सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने क्लीनिंग स्टाफ पर इसका आरोप लगाया। दूषित पानी पीने के बाद ज्यादातर लोगों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखाई दिए।
हालांकि, इस मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक कैंप लगाकर बीमारों की जांच की थी। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि टंकी का पानी दो दिन पहले ही साफ किया गया था। आइए जानते हें आखिर दूषित पानी शरीर को कैसे नुकसान पहुंचाता है।

दूषित पानी पीने के नुकसान
दूषित पानी पीना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसान हो सकता है।
- डायरिया
- पेट दर्द
- पाचन संबंधी समस्याएं
- बुखार
- इंफेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
- फूड पॉइजनिंग
- गले में इंफेक्शन
- इसके अलावा हैजा की समस्या भी हो सकती है।
दूषित पानी पीने से कैसे बचे
- दूषित पानी पीने से बचने के लिए वाटर टैंक के फिल्टर की जांच करे।
- नल और टैप को साफ रखना चाहिए।
- पानी को उबालकर और छानकर पिए।
- आरओ का पानी पिएं।
ऐसे चैक कर सकते हैं पानी की शुद्धता
एक गिलास साफ पानी में लिटमस का पेपर डाल दें। पानी का नेचर न्यूट्रल होता है। ऐसे में लिटमस पेपर के जरिए इसका माप 7 या 8 के बीच होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो इसका मतलब आप जो पानी पी रहे हैं वो पीने लायक नहीं है।
TDS मशीन से जांचे लेवल
इसके अलावा पानी की शुद्धता की जांच के लिए TDS मशीन का इस्तेमाल कर भी आप पानी की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के मुताबिक अगर पानी का TDS लेवल 100 से 250 ppm (पार्ट्स प्रति मिलियन) है, तो यह पानी बिल्कुल लायक है वहीं अगर इसकी मात्रा इससे कम या ज्यादा है, तो इस पानी को न पिएं।
साबुन से पता करें
पानी पीने लायक है या नहीं इसके लिए साबुन की मदद लें। साबुन को पानी में थोडा सा गिला करें, अगर पानी पीने लायक हुआ तो इसमें झाग नहीं बनेगा या कम बनेगा। हार्ड वाटर में झाग नहीं बनता है और हार्ड पानी पीने लायक नहीं होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
