Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
डॉक्टर ने वीडियो शेयर कर बताई रस्क बनने की सच्चाई, बच्चों को खिलाने से किया मना, घर पर ऐसे बनाएं
Rusk Making Viral Video : बचपन से ही दूध-चाय के साथ रस्क खाना हम सबको खूब पसंद हैं। अगर आप भी खुद और बच्चों को नाश्ते में रस्क खिलाना पसंद करते हैं तो आपको इसे खाना बंद कर देना चाहिए। दरअसल इंटरनेट पर बाल रोग विशेषज्ञ पूजन प्रीत ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि बच्चों को रस्क क्यों नहीं खिलाना चाहिए?
जिसमें फैक्ट्री में मिल्क रस्क बनाते हुए कि पूरी मेकिंग प्रोसेस को दिखाया गया है। ये वीडियो देखने के बाद यकीनन आप भी रस्क खाने से तौबा कर लेंगे।

डॉक्टर ने दी ये सलाह
वीडियो को इंस्टाग्राम पर डॉ. पूजनप्रीत ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में बताया कि अपने बच्चों को चाय या फिर दूध के साथ रस्क खाने को ना दें। ये सुपर अनहेल्दी फूड्स हैं। चाय-रस्क के जगह घर पर बनी लस्सी या दही या फिर नाश्ते के तौर पर फल या सब्ज़ियाँ चुनें। अगर आप बच्चों को दूध पिलाने के इरादे से उन्हें रस्क दे रहे हैं तो उन्हें घर पर ही आटे के बिस्कुट बनाकर खिलाएं। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि रस्क बनाने में मैदा, पाम ऑयल और शुगर जैसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं और साफ-सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता। इसे देखकर आप शायद रस्क खाना छोड़ दें।
रस्क की बनाने की सामग्री
- 2 कप मैदा
-1 टी स्पून सूखा खमीर
- 1 टेबल स्पून चीनी
- 1 टी स्पून तेल
गुनगुना पानी (मैदा गूंथने के लिए)
- 1 टिन (ग्रीस की हुई)
- दूध (ब्रशिंग के लिए)
- ओवन का तापमान : 204 डिग्री सेल्सियस
ऐसे बनाए घर में रस्क
- एक बर्तन में मैदा, नमक और तेल डालें अब आधा कप गुनगुने पानी में चीनी को मिक्स कर लें। ऊपर से सूखा खमीर डाल दें। इसे फूलने दें। जब इसमें छाग बन जाए, तो इसे मैदे वाले बर्तन में डालकर ऊपर से गुनगुना पानी डालकर गूंथ लें।
- अब गीले कपड़े से ढक कर इसे साइड में रख दें। जब यह आटा फूलकर दोगुना हो जाए, तो इसे दोबारा गूंथें। दोबारा फूलने के लिए रख दें।
- फूल जाने के बाद भी अब इसे तीसरी बार हल्का गूंथकर ग्रीस की हुई बेकिंग टिन में डालें। करीब आधे घंटे के लिए इसे फूलने के लिए छोड़ दें। फिर इस पर दूध लगाएं।
- प्रीहीट किए ओवन में करीब आधे घंटे से 40 मिनट के लिए इसे बेक करें। टिन को बाहर निकालें और ठंडा करें। ब्रेड को टिन से निकाल लें।
- ब्रेड को रुम टेम्परेचर पर ठंडा करें। ब्रेड को एक दिन पहले तैयार कर लें। ब्रेड के ¼ इंच मोटे पीस काटकर दोबारा 150 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें।
- जब यह सुनहरे रंग की कुरकुरी दिखाई देने लगे, तो निकालकर सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
