Latest Updates
-
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स -
Devshayani Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा -
Devshayani Ekadashi Wishes In Sanskrit: देवशयनी एकादशी पर प्रियजनों को संस्कृत में भेजें बधाई संदेश और श्लोक -
Devshayani Ekadashi 2026 Wishes: चार महीनों का शुभ आरंभ...देवशयनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Devshayani Ekadashi 2026 Niyam: देवशयनी एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें व्रत के नियम -
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान
पाकिस्तान में दो लिंग के साथ पैदा हुआ बच्चा, 60 लाख में से एक बच्चे को होती है ये दुलर्भ बीमारी
हाल ही में पड़ौसी देश पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई, जिससे सुनने वालों के होश उड़ गए। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दो लिंग वाला एक बच्चा पैदा हुआ है और सबसे दिलचस्प बात ये है कि दोनों लिंग पेशाब करने में सक्षम हैं, बच्चे का पहला लिंग दूसरे से 1 सेंटीमीटर बड़ा है।
इस तरह की स्थिति को डिपहेलिया, डिफालिया या डबल पेनिस कहा जाता है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर में मलद्वार नहीं है, जिस वजह से वो मल नहीं त्याग पा रहा था। स्कैन से पता चला कि बच्चें के शरीर में केवल एक ब्लैडर था जो दो मूत्रमार्ग से जुड़ा हुआ था।

जिसकी वजह से बच्चा दोनों लिंगों से पेशाब कर पा रहा था। ये जन्मविकार 60 लाख शिशु लड़कों में से केवल 1 को प्रभावित करता है। मेडिकल हिस्ट्री के 400 से भी ज्यादा सालों में ऐसे 100 मामले ही सामने आए हैं।
डेली मेल न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स में पाकिस्तान के सर्जन्स की एक टीम द्वारा रिपोर्ट पब्लिश की गई है जिसमें दावा किया गया कि यह मामला दुलर्भ मामलों में से एक है। आइए जानते हैं इस दुलर्भ मेडिकल कंडीशन के बारे में।
डिफेलिया में मलाशय होता है प्रभावित
डिफेलिया या डबल पेनिस के मामले में अक्सर पैदा हुए बच्चों का गुदा या मलाशय प्रभावित होता ही है। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के शरीर में मलद्वार (Anus) नहीं है, जिस वजह से वो मल नहीं त्याग पा रहा था। इस वजह से डॉक्टरों ने सर्जरी कर उसके शरीर में छेद बना दिया जिसकी मदद से वो मल त्याग पाएगा। रिपोर्ट के अनुसार ऐसी स्थिति तब विकसित होती है जब गर्भ में जननांग बनते हैं।
डिफेलिया के साथ बच्चे ये समस्याएं भी अनुभव कर सकते हैं-
गुर्दे का असामान्य घुमाव
असामान्य शुक्राणु उत्पादन
प्यूबिक बोन में असमानता
आट्रीयल सेप्टल दोष
ब्लैडर एक्सस्ट्रोफी, एक सर्जरी की प्रक्रिया जिसमें बर्थ डिफेक्ट की वजह से गुर्दे शरीर के बाहर विकसित होते हैं उन्हें सही करना।
क्रिप्टोर्चिडिज़्म, या अण्डाकार अंडकोष
डबल मूत्रवाहिनी
एपिस्पैडियास, या लिंग के खुलने का असामान्य स्थान
अतिरिक्त किडनी
घोड़े की नाल के समान किडनी
वंक्षण हर्निया
डिफेलिया की वजह
डिफेलिया एक जन्मजात अनुवांशिक स्थिति है, जिसका अर्थ है कि यह वंशानुगत कारकों के वजह से होता है, जो किसी के नियंत्रण से बाहर हैं। ऐसा कोई स्पष्ट कारक नहीं है जो इस स्थिति के साथ एक बच्चे के विकास में भूमिका निभाता है, और न ही ऐसे निवारक उपाय हैं जो गर्भवती माताएं कर सकती हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के पास भी ऐसा कोई डाटा उपलब्ध नहीं हैं, जिसमें वो इसके बारे में स्पष्ट वजह बता पाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications