Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Asif Khan Heart Attack: ‘पंचायत’ के दामाद जी को आया हार्ट अटैक, इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Panchyat Fame Aasif Khan heart attack : वेब सीरीज 'पंचायत' में दामाद जी का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर आसिफ खान को हाल ही में हार्ट अटैक आया। इस खबर से उनके फैंस हैरान रह गए।
खुद आसिफ ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल नोट के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि वो अब रिकवरी की प्रक्रिया में हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

आसिफ खान ने पोस्ट में क्या कहा?
"पिछले 36 घंटों में मैंने महसूस किया कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। इसे कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। जो लोग आपके लिए मायने रखते हैं, उन्हें हमेशा अपने पास रखें। जिंदगी एक तोहफा है, इसे हमेशा संजोकर रखें।"
इसके बाद उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा कि उन्हें कुछ समय से हेल्थ इश्यूज का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा। उन्होंने लिखा,
"मैं अब रिकवर कर रहा हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं। आप सभी के प्यार, चिंता और शुभकामनाओं के लिए शुक्रगुजार हूं। जल्दी ही लौटूंगा।"
हार्ट अटैक जानलेवा लेकिन बचाव संभव
विशेषज्ञों के मुताबिक, हार्ट अटैक अचानक नहीं आता। इसके महीनों पहले शरीर कुछ संकेत देना शुरू कर देता है। अगर इन संकेतों को समय रहते समझा जाए और डॉक्टर से सलाह ली जाए, तो इस गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। नीचे बताए गए 5 लक्षण ऐसे हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
1. चक्कर आना या आंखों के आगे अंधेरा छाना
अगर बैठने से खड़े होते समय या झुकने पर आपको चक्कर आते हैं या आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है, तो यह सामान्य नहीं है। हार्ट की पंपिंग क्षमता कम होने से ब्रेन तक पर्याप्त ब्लड और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे यह लक्षण नजर आता है। इसे हल्के में न लें।
2. पैरों या टखनों में सूजन
हार्ट की कमजोरी के कारण शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फ्लूइड बाहर नहीं निकल पाता और गुरुत्वाकर्षण के कारण यह पैरों और टखनों में जमा होने लगता है। लगातार पैरों में सूजन रहना हार्ट फेलियर का संकेत हो सकता है।
3. हर वक्त थकावट रहना
अगर बिना ज्यादा काम किए भी आप हमेशा थके-थके महसूस करते हैं, तो यह दिल की बीमारी का लक्षण हो सकता है। जब हार्ट शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन युक्त ब्लड नहीं पहुंचा पाता, तो मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और थकान बनी रहती है।
4. सांस फूलना या सीढ़ी चढ़ते समय घबराहट
सीढ़ियां चढ़ते या चलते समय अगर सांस फूलती है, दिल तेजी से धड़कता है या घबराहट होती है, और बैठने पर राहत मिलती है - तो यह हार्ट की खराब पंपिंग का संकेत हो सकता है। इसे एग्जर्शनल डिस्प्निया कहते हैं। इससे फेफड़ों में ब्लड जमा होने लगता है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है।
5. सीने में जकड़न या भारीपन
छाती में लगातार भारीपन, दबाव या जकड़न रहना एंजाइना का लक्षण हो सकता है। यह दर्द सीने से गर्दन, जबड़े या हाथों तक फैल सकता है। जब दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त ब्लड सप्लाई नहीं मिलती, तो यह तकलीफ होती है। इसे इग्नोर करना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications