Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पंकज धीर की कैंसर से हुई मौत, जानें इस बीमारी के खतरनाक लक्षण और बचाव के तरीके
Cancer Symptoms And Treatment: टीवी और फिल्म जगत से एक बार फिर दुखद खबर आई है। महाभारत फेम अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का 15 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया। पंकज की मौत की खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने की थी। पंकज धीर ने टीवी और फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी खासकर महाभारत में निभाए गए अंगराज कर्ण के किरदार ने उन्हें अमर बना दिया।
उनके निधन ने एक बार फिर लोगों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कैंसर इतना खतरनाक क्यों है? क्या इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय रहते बचा जा सकता है? आइए जानते हैं कैंसर के खतरनाक लक्षण, कारण और बचाव के उपाय और ये भी कि एक बार ठीक होने पर दोबारा हो सकता है कैंसर?
पहले भी हुआ था पंकज को कैंसर
आज पंकज धीर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पंकज को कैंसर था जिससे जंग लड़ते हुए हार गए और इस दुनिया से रुक्सत हो गए। बता दें कि अभिनेता को पहले भी कैंसर हुआ था और एक बार वो इस जानलेवा बीमारी को मात दे चुके हैं। मगर दूसरी बार फिर से कैंसर हो गया और वो लंबे समय स अस्पताल में भर्ती थे।
कैंसर क्या है? (What is Cancer)
कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जिसमें शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और आसपास के ऊतकों को नष्ट कर देती हैं। यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है- जैसे फेफड़े, लिवर, आंत, मस्तिष्क या ब्लड (ल्यूकेमिया)। कैंसर की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके शुरुआती चरण में लक्षण स्पष्ट नहीं होते, और जब तक इसका पता चलता है, तब तक बीमारी बढ़ चुकी होती है।

कैंसर के खतरनाक लक्षण (Dangerous Symptoms of Cancer)
शरीर में अचानक वजन घटना या भूख कम लगना
लगातार थकान या कमजोरी महसूस होना
किसी हिस्से में गांठ या सूजन होना
खून आना जैसे खांसी में, पेशाब या मल में
लंबे समय तक खांसी या बुखार रहना
त्वचा का रंग बदलना या घाव का न भरना
महिलाओं में अनियमित ब्लीडिंग या ब्रेस्ट में बदलाव
कैंसर से बचाव के उपाय (Prevention Tips)
धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहें।
फलों, हरी सब्जियों और फाइबर युक्त आहार लें।
नियमित एक्सरसाइज और योग करें।
शरीर में किसी भी बदलाव को नजरअंदाज़ न करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
वार्षिक हेल्थ चेकअप करवाते रहें।
तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें।
क्या दोबारा हो सकता है कैंसर?
एक्सपर्ट की मानें तो कैंसर एक बार ठीक होने के बाद दोबारा भी हो सकता है। कभी-कभी सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद भी कोई कैंसर सेल कहीं छिपा रह जाता है तो वो बाद में भंयकर बीमारी का रूप ले लेता है। दूसरी बात ये है कि कैंसर का दोबारा होना या न होना व्यक्ति कि जीवनशैली पर भी निर्भर करता है। आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर, फेफड़े का कैंसर दोबारा हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
