Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
मिर्जापुर के कालीन भैया पीते हैं इस ताकतवर मसाले की चाय, इसे पीने से मौसमी बीमारियां रहती हैं दूर
मिर्जापुर फेम कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी को कौन नहीं जानता हैं? उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि सादगी के भी लोग दीवाने हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी @mostlysane उर्फ प्राजक्ता कोली के साथ किचन इंटरव्यू में नजर आए थे। जहां उन्होंने अपनी फेवरेट चाय के बारे में बताया था।
उन्होंने बताया कि उन्हें मसाला चाय खूब पसंद हैं। वह मसाला चाय में इलायची, अदरक, लौंग और खासतौर पर तेजपत्ता डालना पसंद करते हैं। दरअसल पंकज त्रिपाठी को तेजपत्ता वाली चाय पीना खूब पसंद हैं। आपको बता दें कि तेजपत्ता कोई साधारण मसाला नहीं हैं, इसमें खूब एंटीबैक्टीरियल और भी दूसरे औषधीय गुण कूट-कूटकर भरे हुए होते हैं। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे।

वेटलॉस करें
तेजपत्ते की चाय पीने से शरीर में मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है। यह शरीर के एक्स्ट्रा फैट को बर्न कर स्ट्रेस लेवल को कम करने में भी मदद कर सकती है।
ब्लड शुगर
तेजपत्ता शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। तेजपत्ते में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं जो ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप रोजाना तेजपत्ते की चाय का सेवन करते हैं तो आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा।
सूजन
तेज पत्ते में सिनेओल नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है जो सूजन से लड़ने का काम कर सकता है। इस चाय तेज पत्ते की चाय का सेवन करने से सूजन की समस्या को कम किया जा सकता है।
इंफेक्शन
तेजपत्ते की चाय के सेवन से इंफेक्शन की समस्या से बचा जा सकता है। तेजपत्ते में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मौसमी बीमारी हो या फिर वायरल इंफेक्शन इन्हें दूर रखने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करें
तेजपत्ते की चाय पीने से साइनस और बंद नाक से भी राहत मिलता है। इसके अलावा यह ब्लोटिंग से राहत दिलाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 6, और विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications