Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Pankaj Udhas Death: पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे थे पंकज उधास, इस साइलेंट किलर के लक्षण जानें
Pankaj Udhas Was Suffering From Pancreatic Cancer : मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर के परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी थी। जिसमें बताया गया था कि किसी लंबी बीमारी की वजह से उन्होंने इस दुनिया से विदा ले ली। लेकिन अब खबरों और रिपोटर्स की मानें तो पंकज उधास पैंक्रियाज के कैंसर से जूझ रहे थे।
सिंगर अनूप जलोटा ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात की पुष्टि की हैं। पंकज उधास को पैंक्रियाज का कैंसर था। उन्हें चार महीने पहले ही इसके बारे में पता चल गया था।

पैंक्रियाज के कैंसर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इस खतरनाक बीमारी के बारे में-
कैसे होता है पैंक्रियाज कैंसर
पैंक्रियाज का कैंसर तब होता है जब पैंक्रियाज के सेल काउंट तेजी से बढ़ने लगते हैं है। अनियंत्रित कोशिकाएं घातक ट्यूमर बनाती हैं जो खून प्रवाह के जरिए शरीर के अन्य हिस्सों पर अटैक करने लगता है, जिससे ऑर्गन फेलियर होने की वजह से मौत हो सकती है। पैंक्रियाज के कैंसर को पैंक्रियाटिक कैंसर भी कहा जाता है।
क्या होता है पैंक्रियाज?
पैंक्रियाज यानी अग्नाशय यह ऑर्गन पेट में ऊपर हिस्से के पीछे की ओर बाईं तरफ होता है। इसका काम इंसुलिन हार्मोन के उत्पादन के साथ इस हार्मोन के स्त्राव को नियंत्रित करना होता है। ये खाने में मौजूद एंजाइम को पचाने में मदद करता है।
साइलेंट किलर है ये कैंसर
पैन्क्रियाटिक कैंसर की सबसे घातक बात यह है कि इसके लक्षण तब तक सामने नहीं आते हैं जब तक यह बीमारी एकदम क्रिटिकल स्टेज पर नहीं पहुंच जाएं।
पैंक्रियाटिक कैंसर के शुरुआती लक्षण
- पेट में लगातार दर्द होना
- गैस या अपच होना
- शौच के रंग में परिवर्तन
- पीलिया
- त्वचा का सूखा पड़ना
- वजन घटना
- हाई ब्लड प्रेशर
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
