Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Benefits Of Papaya Leaves: डेंगू से इम्यूनिटी तक, पपीते के पत्ते के 6 जबरदस्त फायदे, बीमारियों को कहे बाय-बाय
Benefits Of Papaya Leaves: जब भी कोई बीमार पड़ता है तो घर में पपीता जरूर आता है। कहते हैं कि पपीता सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि अपनी सेहतमंद खूबियों के लिए भी जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के पत्ते भी एक हेल्थ सुपरस्टार हैं? जी हां! पपीते के पत्तों में मौजूद औषधीय गुण ऐसे कई रोगों से बचाव और इलाज में मदद करते हैं, जिनके लिए आमतौर पर दवाइयों की जरूरत पड़ती है।
बरसात में डेंगू के केस बढ़ जाते हैं ऐसे में पपीते के पत्तों की मांग बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा भी इन पत्तों में मौजूद चमत्कारी गुण कई बीमारियों को दूर रखते हैं। चलिए जानते हैं पपीते के पत्ते खाने या उसका जूस पीने से सेहत को कौन-कौन से 6 बड़े फायदे मिलते हैं।

1. डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार
बरसात में मौसम तो अच्छा हो जाता है लेकिन कई तरह की बीमारियां भी पनप जाती हैं। इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा डेंगू का होता है जो जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी में पपीते के पत्ते बहुत ही लाभकारी माने गए हैं। पपीते के पत्ते में मौजूद एंजाइम्स प्लेटलेट्स की संख्या को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका रस पीने से कमजोरी और थकान भी दूर होती है।

2. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखें
पपीते के पत्ते पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी काम आता है। इसमें मौजूद पपेन (Papain) और अन्य एंजाइम्स पाचन क्रिया को सुधारते हैं। ये गैस, बदहजमी, कब्ज जैसी समस्याओं में राहत दिलाते हैं। अगर किसी को पेट संबंधी रोग है तो पपीते के पत्तों को डेली रूटीन में शामिल करें।

3. लीवर डिटॉक्स और हेल्थ के लिए फायदेमंद
पपीते की पत्तियां लीवर को साफ करने का काम करती हैं। यह शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालती हैं और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं।

4. इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती हैं
पपीते की पत्तियों में मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से शरीर को बचाते हैं।

5. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक
डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए पपीते की पत्तियां रामबाण हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करती हैं और इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाती हैं।

6. स्किन और बालों के लिए वरदान
पपीते की पत्तियों का रस त्वचा पर लगाने या पीने से पिंपल्स, दाग-धब्बों में कमी आती है। इसके अलावा बालों की ग्रोथ और डैंड्रफ की समस्या में भी यह असरदार है।
कैसे करें सेवन?
आप पपीते की पत्तियों का जूस बनाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं।
पत्तियों को पानी में उबालकर उसका काढ़ा भी बनाया जा सकता है।
ध्यान रखें, इसका स्वाद कड़वा होता है, इसलिए शहद के साथ सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
