Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व
वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई की आवारा कुत्ते से बचने की चक्कर में गई जान, डॉग्स के हमले से कैसे बचे?
गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का रविवार शाम 49 वर्ष की आयु में अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया।
दरअसल पराग देसाई 15 अक्टूबर को उस समय दुर्घटना का शिकार हो गए थे जब वह अपने आवास के पास इस्कॉन अंबली रोड के पास सुबह की सैर पर निकले थे। उस दौरान आवारा कुत्तों से बचते हुए वे फिसलकर गिर गए थे जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया।

दरअसल आवारा कुत्तों के काटने या हमला करने के देशभर से कई मामले सामने आते रहते हैं। अचानक सामने या पीछे से कोई कुत्ता भौंकते या भागते हुए दिखाई दे, तो आप क्या करेंगे? निश्चित रूप से आप घबरा जाएंगे क्योंकि आवारा कुत्ते का कोई भरोसा नहीं। दरअसल, आवारा कुत्तों का हमला जानलेवा भी साबित हो सकता है। लेकिन कोई कुत्ता आक्रामक तरीके से आपकी तरफ बढ़े तो कुछ बातों का ध्यान रखकर आप भी कुत्ते के हमले से खुद का बचाव कर सकते हैं।
कुत्ते की आंख में आंख मत डालें
सबसे जरुरी बात जब भी आवारा कुत्ता दिखें, तो आंखों का सीधा संपर्क करने से बचें। क्योंकि इससे कुत्ते के आक्रामक व्यवहार तेज हो सकता है। कुत्ते की आंख में घूरना कुत्ता अपने लिए खतरा समझता है और हमला करने की वजह बन जाता है। कुत्ते को नजर में जरूर रखें लेकिन उसकी आंख में आंख मिलाने से परहेज करें।
रफ्तार धीमी कर दे
अगर आपका सामना कुत्ते से हो और आप जॉगिंग कर रहे हों, तो अपनी रफ्तार को धीमी कर दें। पलटकर कुत्ते के विपरीत दिशा में टहलने लगें, मगर अपनी कनखियों से कुत्ते को जरूर देखते रहें।

खौफजदा न हों
कुत्ते और दूसरे जानवर इंसानी खौफ का अहसास कर लेते हैं। हालांकि, जब कोई आक्रामक कुत्ता आप पर भौंक या गुर्रा रहा हो, तो ऐसी स्थिति में आप शांत रहें। अगर आप चीखते हैं, अपने बाजू को हिलाते हैं या दौड़ लगाते हैं, तो कुत्ता आक्रामक प्रवृति में आ सकता हैं। इस तरह कुत्ता आपको शिकार समझकर झपटेगा और हमला कर देगा।
टॉर्च जलाएं
यदि आप रात मे कहीं जा रहे हैं और कुत्ते आपके पीछे हो गए तो एक टॉर्च आपकी मदद कर सकते हैं। यदि एक दो कुत्ते हैं तो आपको अपनी टॉर्च को जलाना है और उसको कुत्ते की आंखों मे डालते हुए चलना होता है। ऐसा करने की वजह से कुत्ते को सही से दिखाई नहीं देगा और उसे खुद को असुरक्षा महसूस होगी । लेकिन आपको एक बात हमेशा ध्यान मे रखनी है कि भागना नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
