Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
पराग त्यागी ने बताया शेफाली जरीवाला की मौत का असली सच, जानें कैसे आता है कार्डियक अरेस्ट?
Shefali Jariwala Deat Reason Reveal: कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया। 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट से शेफाली की मौत हो गई जिसने लोगों के दिमाग में सवाल पैदा कर दिया कि आखिर कैसे इतनी फिट और हेल्थ कॉन्शियस लड़की को कार्डियक अरेस्ट आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह आई की उन्होंने खाली पेट एंटी एजिंग दवा (Anti-Ageing Medicine) ली थी। अब हाल ही में उनके पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने एक पॉडकास्ट में शॉकिंग खुलासा किया है कि शेफाली की मौत एंटी-एजिंग दवा की वजह से नहीं हुई थी बल्कि वजह कुछ और थी।
चलिए फिर जानते हैं कि आखिर कैसे हुई कांटा लगा गर्ल की मौत और क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट उसके लक्षण और कैसे करें बचाव?

कैसे हुई थी शेफाली जरीवाला की मौत
शेफाली जरीवाला की मौत को ढाई महीने से ज्यादा का समय हो गया है। कार्डियक अरेस्ट से इस दुनिया को अलविदा कहने वाली शेफाली की मौत के पीछे वजह बताई गई थी कि उन्होंने खाली पेट एंटी-एजिंग दवाई खा ली थी जिस वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। लेकिन अब पति पराग त्यागी ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि शेफाली तो एंटी-एजिंग दवाई खाना भूल जाती थी उसे तो मल्टी-विटामिन खाना पसंद ही नहीं था। यही वजह थी कि वो महीने में एक बार IV ड्रिप के द्वारा एंटी-एजिंग डोज जिसमें ग्लूटाथियोन (Glutathione), मल्टीविटामिन, विटामिन सी, कोलेजन आदि होता था लेती थी।
मौत से पहले शेफाली ने नहीं खाई थी दवाई
पराग ने बताया कि शेफाली ने व्रत रखा हुआ था और हमारे घर में पूजा थी। हालांकि उसने व्रत खोला और खाना खाया और फिर सो गई। जब वो उठी तो उसने फिर कुछ खाना खाया और आराम किया। शेफाली ने अपने आखिरी दिन कोई भी दवा नहीं ली थी। सोशल मीडिया पर जो बताया जा रहा है वो गलत है। पराग ने ये भी कहा कि लोग उनकी उम्र को लेकर बातें कर रहे हैं कि वो अपनी उम्र से बहुत छोटी लगती थीं इसके पीछे शेफाली की डाइट और कड़ी मेहनत थी। ऐसा नहीं था कि वो कुछ खाती नहीं थी वो आइसक्रीम भी खाती थी और चाइनीज फूड भी लेकिन उसके बात एक्सरसाइज करती थी जिससे सब बैलेंस रहता था। पराग ने लोगों से् रिक्वेस्ट भी की है कि कुछ भी कहने से पहले सब सच जानें और फिर कुछ कहें।
क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
हृदय की विद्युत प्रणाली (Electrical System) गड़बड़ा जाना जिससे दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है।
दिल की बीमारियां - जैसे कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट अटैक, या हाई ब्लड प्रेशर का बढ़ जाना।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल जैसे ज्यादा धूम्रपान, शराब, तनाव और मोटापा भी वजह है।
जेनेटिक कारण भी एक कारण है कि अगर परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास रहा हो तो।
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण
अचानक बेहोशी आना।
सांस रुक जाना या बहुत कठिनाई से सांस लेना।
दिल की धड़कन बंद हो जाना या बहुत कमजोर होना।
सीने में तेज दर्द या दबाव महसूस होना।
शरीर में अचानक ठंडा पसीना और थकान।
बचाव के उपाय
रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें।
संतुलित डाइट लें (कम तेल, ज्यादा फल-सब्जियां)।
धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं।
ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करवाएं।
तनाव कम करें - योग, ध्यान या गहरी सांस लेना अपनाएं।
आपात स्थिति में तुरंत CPR और मेडिकल मदद लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
