Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Parenting Tips: पेरेंट्स से बच्चे इन मुद्दों पर जरूर करें बात, माता-पिता के साथ स्ट्रांग होगा बॉन्ड
भारत में आज के समय में भी पेरेंट्स और बच्चों के बीच बातचीत की एक बड़ी दीवार खड़ी है। अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करना या फिर उनकी समस्याओं को लेकर कुछ बोलना किसी भी बच्चे के लिए चुनौतीपूर्ण काम होता है। साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रेरणा कोहली के अनुसार, "पेरेंट्स के साथ बातचीत मुश्किल हो सकती है लेकिन यहा हम सभी के लिए जरूरी है। माता पिता से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की कोशिश करें। अपनी बात उन्हें कहने के साथ उनकी बात सुनने की कोशिश भी करें। याद रखें, मुश्किल बातों के लिए धैर्य और एक-दूसरे की राय बहुत जरूरी होती है।"
साइकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रेरणा कोहली ने माता-पिता और बच्चों को आपस में किन मुद्दों पर बात करनी चाहिए और क्यों इसके बारे में बताया। डॉक्टर कोहली के अनुसार पेरेंट्स और बच्चों के मेंटल हेल्थ के लिए इन मुद्दों पर बात करना जरूरी होता है। आइए जाने हर बच्चें को अपने पेरेंट्स से किन मुद्दों पर करनी चाहिए खुलकर बात।

बच्चे पेरेंट्स से इन मुद्दों पर खुलकर करें बात
1. मेंटल हेल्थ
अगर आप मेंटल हेल्थ के शिकार है या आपको लगता है कि आपके पेरेंट्स डिप्रेशन में हैं और मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं। तो आप उनसे खुलकर बात करने की कोशिश करें। ताकि खुद के साथ उनकी समस्या को भी कम करने की कोशिश कर सकें।
2. पर्सनल रिलेशनशिप
अगर आप किसी लव रिलेशनशिप में हैं या फिर दोस्तों के साथ कोई मन मुटाव हो गया है तो ऐसी बातें पेरेंट्स से करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। लेकिन आप इन मुद्दों पर भी अपने पेरेंट्स से बातचीत कर सकते हैं। वो आपको सही सलाह देने में मदद करेंगे।
3. सेक्स एजुकेशन
माता-पिता के साथ सेक्स जैसे मुद्दों पर बातचीत करना काफी अजीब हो सकता है, लेकिन ये जरूरी है कि आप उनसे सेक्स से जुड़ी जरूरी बातें जानने की कोशिश करे, ताकि भविष्य में सुरक्षित रह सकें।
4. आर्थिक मुद्दे
माता-पिता बच्चों से और बच्चे पेरेंट्स से घर के आर्थिक मुद्दों पर बातचीत जरूर करें। ताकि आप अपने भविष्य को लेकर सही रास्ता चुन सकें।
5. पैरेंटल रिलेशनशिप
अगर आपके पेरेंट्स के बीच आपस में नहीं बनती है तो जरूरी है कि आप उनसे खुलकर बात करें। ताकि उनके बीच बढ़ रही दूरी को खत्म कर सकें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
