Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
नीरज चोपड़ा को हराने वाले अरशद नदीम फौलादी ताकत के लिए खातें ये 2 चीजें, शरीर बन जाएगा लौहे जैसा ताकतवर
पेरिस ओलपिंक में जहां पूरा देश नीरज चोपड़ा से जैवलिन थ्रो में गोल्ड की उम्मीद कर रहा था, वहीं पड़ोसी मुल्क के पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने 140 करोड हिंदुस्तानियों के अरमानों में पानी फेरते हुए पाकिस्तान की झोली में गोल्ड डाल दिया। अरशद नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर भाला फेंका और गोल्ड अपने नाम किया।
जब अरशद नदीम ने ओलंपिक में रिकॉर्ड दूरी पर भाला फेंका तो पूरी दुनिया उनकी ताकत देख दंग रह गई। वैसे अरशद नदीम का शरीर भी किसी चट्टान से कम नहीं लगता है लंबी कद काठी वाला ये एथलीट अपनी ताकत बढ़ाने के लिए बचपन से ही 2 खास चीजें खाता आ रहा है।

ये देसी चीजें शरीर को फौलादी बना देती हैं और शरीर को फुर्तीला बना देती हैं। शायद इसी की बदौलत अरशद नदीम एक बेहतरीन एथलीट बन पाए। आइए जानते हैं कि ये 2 देसी चीज क्या हैं?
अरशद नदीम बचपन से खा रहे हैं 2 देसी चीज
रिपोर्ट के मुताबिक अरशद के पिता हर दिन 400-500 रुपए कमाते थे। वो बस में कंडक्टर हुआ करते थे। बड़ा परिवार होने के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को कभी दूध और घी की कमी नहीं होने दी। चाहे कुछ भी हो जाए, अरशद को ये 2 देसी फूड्स जरूर दिए जाते थे। वैसे यह दोनों ही चीजें विटामिंस, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट और मिनरल्स का अच्छा स्त्रोत होते हैं।

बॉडी का बढ़ता है स्टेमिना
दूध कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत हैं और हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी होता है। वहीं घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं। दूध में घी मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है और पेट साफ र हता है इसके अलावा बॉडी का स्टेमिना बढ़ता है।
जमकर करते हैं वर्कआउट
डाइट के अलावा नदीम वर्कआउट सेशन पर भी खूब ध्यान देते हैं। उन्होंने वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में खूब ध्यान देते हैं। वो बचपन से ही टेप बॉल क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलते आ रहे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
