Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
जिमनास्टिक में twisties क्या है, जिसकी वजह से 7 बार ओलपिंक चैपिंयन ने बीच में छोड़ा था मैदान
What are twisties in gymnastics : बात 2020 के टोक्यो ओलंपिक की हैं, जब अचानक से 7 बार ओलपिंक विजेता रह चुकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने ओलपिंक फाइनल से पहले मानसिक तनाव के वजह से बीच टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।
बाद में एक इंटरव्यू में ओलंपिक गोल्ड विनर बाइल्स ने बताया था कि वह "ट्विस्टीज़" से पीड़ित हैं, जो एक तरह की मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है जो विशेष रूप से जिमनास्टों को प्रभावित करती है। ट्विस्टीज़ दरअसल एक मानसिक समस्या है जो सिर्फ जिमनास्ट्स में देखने को मिलती है। सिमोन बाइल्स से पहले भी कई जिमनास्ट इससे गुजर चुके हैं। आइए जानते हैं कि जिमनास्टिक में ट्विस्टीज़ किस समस्या का नाम हैं और कैसे ये मेंटल ब्रेकडाउन की वजह बनती है।

twisties क्या है?
जिम्नास्टिक एक ऐसा खेल है जिसमें संतुलन, शक्ति, लचीलापन, चपलता, समन्वय, समर्पण और धीरज की आवश्यकता होती है। जिम्नास्टिक के लिए हाथ, पैर, कंधे, पीठ, छाती और पेट की विकसित की गई मजबूत मांसपेशियों का अहम योगदान होता है। इस स्किल में शरीर को हवा में अच्छी तरह घुमाने के लिए दिमाग और शरीर का आपसी तालमेल होना बेहद जरूरी है।
इसमें स्किल्ड जिमनास्ट को ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है कि ऊपर हवा में करतब दिखाते हुए आपको अपनी बॉडी को कैसे घुमाना है। शरीर और दिमाग इस दिशा में एक साथ काम करते हैं। लेकिन जब इस प्रक्रिया में दिमागी खलल पड़ता है तो उसे twisties (ट्विस्टीज़) कहा जाता है।
डॉक्टर सैको बताते हैं कि जब हवा में करतबबाजी करते हुए जिमनास्ट का दिमाग और शरीर का आपस में संवाद टूट जाता है तो वह अचानक से भ्रम की स्थिति में चले जाते हैं कि वो कहां हैं? जिस वजह से हवा में वो अपने शरीर से नियंत्रण खो देते हैं। इस स्थिति के वजह से जिमनास्ट आत्मविश्वास खो देते हैं और तनाव में आ जाते हैं।
twisties की वजह
डॉक्टर सेको बताते हैं कि twisties जैसे मेंटल ब्लॉक के पीछे कई वजह हो सकती है। आइए जानते जानते हैं इसके पीछे के कॉमन फैक्टर, जैसे-
स्ट्रेस : बेस्ट परफॉर्म करने की मंशा कभी-कभी एथलीट में चिंता और दबाव की वजह बन जाती है और फिर अचानक स्थिति बिगड़ जाती है।
परफेक्टनिज्म : एथलीट कभी-कभी अद्भूत प्रदर्शन की कोशिश की वजह भी उनमें मानसिक अवरोध की वजह बनती है।
संदेह : जिमनास्टिक्स में पैंतरेबाज़ी करने के लिए अत्यधिक आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है। अगर किसी जिमनास्ट के मन में किसी भी तरह का संदेह पैदा हो जाता है, तो यह उनके प्रदर्शन की क्षमता को कमज़ोर करने के अलावा ओवरथिंक की वजह से उनमें मांसपेशियों में ऐंठन (फ़ोकल डिस्टोनिया) भी पैदा कर सकता है जिसे आमतौर पर yips के रूप में जाना जाता है।
जिमनास्ट ट्विस्टीज़ से बचने के तरीके
रिलेक्सेशन टेक्नीक : कुछ रिलेक्सेशन तकनीको जैसे ब्रीदिंग एक्सरसाइज से भी आप इस तरह की समस्या से बच सकते हैं।
प्रेक्टिस: अपनी प्रेक्टिस पर ध्यान देकर और कॉन्फिडेंस लेवर को फिर से बिल्डअप करके भी जिमनास्ट इस समस्या से निकल सकते हैं।
विजुलाइजेशनर: जिमनास्ट अपनी दिनचर्या जानते हैं। शुरू से अंत तक सोच-समझकर किए जाने वाले पैंतरे भी मानसिक बाधाओं को तोड़ने में मदद कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
