Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Parivartini Ekadashi 2024: एकादशी में कैसा होना चाहिए खानपान, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
What to eat and avoid in ekadashi : हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व होता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 14 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसे पद्मा एकादशी भी कहा जाता है।
इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करने से अपार धन संपदा का लाभ प्राप्त होता है। कहते हैं अगर इस व्रत का लाभ उठाना हैं, तो इस व्रत में खानपान से जुडे नियमों का अवहेलना नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि परिवर्तिनी एकादशी के व्रत के दौरान क्या चीजें ,खानी चाहिए और क्या नहीं? ताकि आपको व्रत का पूरा लाभ मिल सकें।

ये चीजें खा सकते हैं?
इस दिन व्रती साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, मिर्च सेंधा नमक, राजगीर का आटा, चीनी आदि खा सकते है, यह एकादशी के नक्तभोजी व्रत नियम कहलाते हैं। एकादशी व्रत में तेज मसाले नहीं खाए जाते हैं। इसके अलावा एकादशी व्रत में सामान्य नमक नहीं खाया जाता है। एकादशी व्रत में सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है। सिंघाड़े का आटा भी एकादशी व्रत में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दिन सिर्फ घी का ही इस्तेमाल किया जाता है।
नहीं खानी चाहिए ये चीजें?
इस दिन व्रती को गोभी,गाजर,शलजम और पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। इस व्रत में तामसिक भोजन, मसूर, उड़द और चने की दाल के सेवन की मनाही होती है। एकादशी के दिन तामसिक चीजें जैसे- मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज और मसूर की दाल का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। एकादशी के दिन चावल खाना पूर्ण रूप से वर्जित होता है। तो इस दिन गलती से भी चावल का सेवन न करें। न ही इस दिन घर पर चावल पकाएं। इस दिन व्रती को तेल खाने से बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
