Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
पार्टनर के साथ सुबह लव मेकिंग करने वाले जरूर जान लें ये बातें, मिलेंगे लाजवाब फायदे
सभी लोगों के लिए मॉर्निंग रूटीन अलग-अलग होती है, कोई एक कप चाय से अपने दिन की शुरूआत करता है तो कोई एक्सरसाइज के जरिए। जबकि कुछ लोग अपने सुबह की शुरुआत सेक्स करने से करते हैं, ताकि वो पूरे दिन खुद को एक्टिव रख सकें।
शरीरिक संबंध बनाना हर किसी के लिए मज़ेदार हो सकता है। लेकिन सुबह यौन संबंध बनाने का वास्तव में आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सेक्स, सामान्य रूप से, दिल की सेहत, मानसिक स्वास्थ्य, डिप्रेशन, इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रॉन्ग रखने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं मॉर्मिंग सेक्स के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में...

1. मूड बूस्टर
सेक्स करने से आपके शरीर से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं जो आपके मूड को तुरंत बूस्ट करने में मदद कर सकता है। यह आपको मानसिक रूप से हल्का महसूस कराता है और शांत भी करता है। ऐसे में सुबह के समय ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन की रिहाई किसी को भी पूरे दिन अधिक आराम, ध्यान केंद्रित और खुश महसूस कराने में मदद कर सकती है।
2. इम्युनिटी के लिए अच्छा
सुबह के समय सेक्स करने से आपके शरीर में IgA के उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है। IgA का मतलब इम्युनोग्लोबुलिन ए है जो एक एंटीबॉडी है, ये आपके प्रतिरक्षा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए मॉर्निंग में सेक्स करने से इम्युनिटी पावर स्ट्रॉन्ग रहती है।
3. याददाश्त बढ़ाने में मददगार
सेक्स आपके मस्तिष्क को सक्रिय करने में मदद करता है क्योंकि इससे आपके शरीर में हार्मोन का प्रवाह होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह के समय सेक्स करने से आपके मस्तिष्क को पूरी तरह से एनर्जी देने में मदद मिल सकती है।
4. इंटीमेसी बढ़ाता है
सुबह के समय सेक्स करने से आपके साथी के साथ इंटीमेसी और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। यह आपको सुबह के समय अधिक जुड़ाव और एक दूसरे के करीब महसूस करने में मदद करता है।
5. शारीरिक गतिविधि बढ़ाए
सेक्स एक शारीरिक गतिविधि है जो आपको कैलोरी जलाने और हृदय गति बढ़ाने में मदद कर सकती है। सुबह के समय सेक्स करना आपके लिए एक एक्सरसाइज करने के बाराबर है।
6. नींद में सुधार
सेक्स के दौरान आपके शरीर से प्रोलैक्टिन नामक एक हार्मोन रिलीज होता है जो आपको आराम और बेहतर नींद महसूस करने में मदद करता है। सुबह के समय सेक्स करने से आपको वापस सोने में मदद मिल सकती है और आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।
7. तनाव कम करने में फायदेमंद
सेक्स आपके तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है। तनाव कम करने वाली गतिविधि के साथ दिन की शुरुआत करने से आप पूरे दिन अधिक शांत महसूस कर सकते हैं, साथ ही अपने काम में आराम से मन लगा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications