Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सावधान! हर किसी के लिए सेहतमंद नहीं पालक, जानें किन्हें हो सकता है नुकसान
Who Should Not Eat Spinach: पालक को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, C, K और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर को ताकत देता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए पालक फायदेमंद नहीं होता? जी हाँ, जिन लोगों को किडनी स्टोन, हाई यूरिक एसिड, ब्लड प्रेशर, एलर्जी या पेट की समस्या है, उनके लिए पालक नुकसानदायक साबित हो सकता है।
पालक में मौजूद ऑक्सलेट्स (Oxalates) और प्यूरिन्स (Purines) कुछ बीमारियों को और बढ़ा सकते हैं। इसलिए पालक खाने से पहले यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन से लोग हैं जिनके लिए नहीं है पालक।
किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी) वाले लोग
जिन लोगों को गुर्दे में पथरी की समस्या है उन्हें पालक नहीं खाना चाहिए। दरअसल, पालक में मौजूद ऑक्सलेट कैल्शियम से मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट बनाता है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है।

उच्च यूरिक एसिड वाले लोग
पालक में मौजूद प्यूरिन शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा देता है, जिससे गाउट और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में जिन्हें उच्च यूरिक एसिड की समस्या है पालक उनके लिए भी नहीं बना है। आप लोग पालक की जगह मेथी का सेवन करें।
लो ब्लड प्रेशर वाले लोग
वैसे तो कहा जाता है कि पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन जिन लोगों को लो बीपी की दिक्कत है उन्हें पालक नहीं खाना चाहिए। दरअसल, पालक में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को और कम कर सकते हैं। लो BP वाले मरीजों के लिए यह खतरनाक हो सकता है।
एलर्जी वाले लोग
कुछ लोगों को पालक से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में वो लोग भी पाल न खाएं।

पाचन समस्या वाले लोग
पालक में फाइबर और ऑक्सलेट की अधिकता होने से गैस, पेट फूलना और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। जिन लोगों को पहले से ही गैस की परेशानी है या पेट संबंधी रोग हैं वो भी पालक खाने से परहेज करें तो अच्छा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
