Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Perfume Day 2024 : परफ्यूम और इत्र में कौन है ज्यादा खुशबूदार ? जानें नुकसान और अंतर
Perfume vs Attar Difference : वैलेंटाइन डे के बाद एंटी-वैलेंटाइन वीक शुरु हो चुका है। इस वीक के तहत हर दिन अलग-अलग डे मनाए जा रहे हैं। इस वीक के तीसरे दिन यानी 17 फरवरी को परफ्यूम डे सेलिब्रेट किया जाता है। परफ्यूम यानी खुशबू और फ्रैंग्रेंस को लेकर लोगों की अलग-अलग पसंद होती है।
किसी को जहां तेज खुशबू वाला परफ्यूम पसंद होता है, तो वहीं कुछ लोगों को भीनी खुशबू वाले परफ्यूम पसंद आते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इत्र का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में आखिर अंतर क्या होता है।

अगर नहीं तो परफ्यूम डे के मौके पर आज बात करेंगे परफ्यूम और इत्र के बीच के अंतर के बारे में-
शब्दों की उत्पति
परफ्यूम फ्रेंच शब्द की देन है और इत्र फारसी शब्द से निकला है। परफ्यूम लेटिन भाषा के शब्द "Per Fumus" से बना है। जिसका मतलब होता है। धुएं से निकलता हुआ। फारसी शब्द अत्र से बना है इत्र, जिसका मतलब होता है प्राकृतिक, पेड़-पौधों और फूलों से बना सुगंध वाला तेल।
किसकी खुशबू टिकी रहती है देर तक?
इत्र की खासियत ये है कि इससे स्किन को किसी तरह का खतरा नहीं होता है और इसकी खुशबू का असर काफी देर तक रहता है। वहींं बात करें परफ्यूम की तो अल्कोहल बेस्ड होने के वजह से यह जल्दी उड़ जाते हैं। इसकी खुशबु कुछ घंटों तक ही रहती है। जबकि इत्र कभी भी खराब नहीं होता है। बल्कि माना जाता है कि इत्र तो जितने पुराने होते हैं उनमें खुशबू उतनी ही बढ़ती है।

अप्लाई करने में अंतर
परफ्यूम में रसायनों के घोल का भारी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से स्किन पर डायरेक्ट परफ्यूम स्प्रे करना नुकसानदायक हो सकता है। ये ही वजह है कि परफ्यूम को हमेशा स्किन की बजााय कपड़ों और बालों पर ही अप्लाई करना बेहतर माना जाता है। वहीं इत्र खास किस्म के अर्क से तैयार किया जाता है।
इत्र को शरीर के खास अंगों पर लगाया जाता है। खासकर इसे त्वचा की नसों के करीब लगाना अच्छा माना जाता है , जैसे कलाइयों, कान की लौ के नीचे, गर्दन के दोनों तरफ। असली इत्र काफी गाढ़ा होता है इसलिए इसे लगाने से पहले लोग इसे मुठ्ठी बनाकर हथेली के पीछे दोनों हाथों से रगड़ते हैं। वहीं इत्र को लोग रुम फ्रेशनर के तौर पर भी लगाना पसंद करते हैं।

ये है इत्र और परफ्यूम में फर्क
परफ्यूम: इत्र और परफ्यूम में अंतर की बात करें तो इत्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसको सीधे शरीर पर छिड़का जा सकता है। मगर परफ्यूम को सीधे शरीर पर लगाने की बजाय कपड़ों पर छिड़कते हैं।
इत्र : ये लंबे समय तक शरीर पर टिका रहता है और शरीर की गर्मी के साथ इसकी खुशबू भी तेज होती है। इनकी खासियत ये होती है कि ये नेचुरल तेल से तैयार होने की वजह से स्किन पर कोई साइडइफेक्ट नहीं होता है।
ये है नुकसान
परफ्यूम : कई बार बहुत से लोगों को परफ्यूम की वजह से छींक आना, आंखों से पानी आना या सिरदर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती है। ये एलर्जी के लक्षण हैं जो तेज खुशबू की वजह से होती है। कई लोगों में परफ्यूम या डियो जैसी चीजों का अधिक इस्तेमाल करने की वजह से कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस नाम की बीमारी भी हो जाती है। इसमें त्वचा लाल हो जाती है, उसमें जलन होने लगती है और कई बार सूजन भी देखने को मिलती है।
इत्र : हालांकि इत्र नेचुरल तेलों से तैयार होता है लेकिन इसकी खुश्बू बहुत पावरफुल होती है कि इन्हें सूंघने भर से नाक से खून निकल सकता है। इसीलिए इत्र बेचने वाले ज्यादा पावरफुल इत्र को एसेंशियल ऑयलमें मिलाकर बेचते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
