Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Personal Hygiene: रोजाना इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं, जानें सही जवाब
आजकल बाजार में इंटिमेट हाइजीन के नाम पर ढ़ेरों प्रॉडक्ट मिल रहे हैं। इंफेक्शन के रिस्क से खुद को बचाने के लिए महिलाएं अपने इंटिमेट हेल्थ पर अतिरिक्त ध्यान देती हैं। इसी वजह से बहुत सारे फेमिनिन या इंटिमेट हाइजीन प्रॉडक्ट महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। बाजार में बिकने वाले इंटिमेट वॉश और स्प्रे इस वादे के साथ बड़े पैमाने पर बेचे जाते हैं कि वे प्राइवेट पार्ट से आने वाली बदबू और सूखापन को कम करने और वजाइना को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन वास्तव ये प्रॉडक्ट कितने सुरक्षित हैं? और क्या रोजाना इंटिमेट प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? आइए जानते है।

फेमिनिन या इंटिमेट वॉश क्या है?
ऐसे प्रॉडक्ट जो महिलाओं की प्राइवेट पार्ट की हाइजीन को मैंटेन करने के लिए बनाए गए हैं, उन्हें फेमिनिन वॉश या इंटिमेट वॉश कहते हैं। प्राइवेट पार्ट के इंफेक्शन और दुर्गंध को कम करने के लिए महिलाएं ऐसे प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। जानकारों के मुताबिक फेमिनिन वॉश को इस तरह तैयार किया जाता है जिससे कि योनि का प्राकृतिक पीएच संतुलन बना रहे। डॉक्टर्स भी संक्रमण से बचने के लिए इसे इस्तेमाल की सलाह देते हैं। लेकिन वजाइना में बहुत अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें रेग्युलर इंटिमेट वॉश से नहीं धोना चाहिए।
रोजाना इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल सही है?
रेग्युलर इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने से वजाइना का पीएच लेवल बिगड़ सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल कम करना चाहिए। आम तौर पर इंटिमेट का इस्तेमाल करने की सलाह तब दी जाती है जब किसी लड़की के पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, क्योंकि पीरियड शुरु होने के बाद संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है।
क्या वजाइना को सफाई की जरुरत है?
वजाइना में बहुत सारे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो वजाइना के आदर्श पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं, ये बैक्टीरिया अम्लीय होते हैं, जो वजाइना में आसानी से खराब बैक्टीरिया को पनपने और संक्रमण पैदा करने नहीं देते है। अगर आप वजाइना हाइजीन के नाम पर विभिन्न उत्पादों का उपयोग करती है तो वजाइना की सेल्फ क्लीन क्षमता में बाधा आ सकती है। इसलिए प्राइवेट पार्ट को हेल्दी और हाइजीन रखने के लिए इसे नेचुरली क्लीन होने दीजिए।

ये है साइडइफेक्ट
इंटिमेट वॉश से इंटिमेट एरिया में जलन, खुजली, ड्राईनेस या फिर एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है। इनमें मिले केमिकल या सुगंध की वजह से वजाइना का पीएच लेवल गड़बड़ा जा सकता है, जिससे संक्रमण या सूजन हो सकती है। अगर इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने के बाद आपको भी खुजली या जलन जैसी परेशानी हो रही हैं तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें। ज्यादा समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
2018 में, कनाडा के ओन्टारियो में गुएल्फ़ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक रिसच में पाया कि "इंटिमेट वॉश या जैल का उपयोग करने वाली महिलाओं में ढाई गुना यूरिन इंफेक्शन और लगभग साढ़े तीन गुना बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की संभावना होती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
