Latest Updates
-
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी
जिम में एक्सरसाइज करना लगता है बोरिंग तो पिकलबॉल के जरिए कम करें वजन
अच्छी सेहत के लिए वजन को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन ऐसे कई लोग होते हैं, जो ओवरवेट होते हैं और इसलिए वजन कम करने के लिए काफी मशक्कत करते हैं। घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर अलग-अलग तरह के वर्कआउट करते हैं। लेकिन ऐसा करना व्यक्ति के लिए काफी थका देने वाला होता है। कभी-कभी तो वे बीच में ही अपना रूटीन छोड़ देते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा होता है कि आप खेल को वजन कम करने का जरिया बनाएं।

पिकलबॉल एक ऐसा ही खेल है, जो इन दिनों बहुत अधिक पॉपुलर हो रहा है। यह टेनिस, टेबल-टेनिस और बैडमिंटन का मिला-जुला रूप है। अमेरिका से इस खेल की शुरुआत हुई, लेकिन अब भारत सहित अन्य कई देशों में खेला जा रहा है। तो चलिए जाते हैं कि पिकलबॉल की मदद से आप अपना वजन किस तरह कम कर सकते हैं-
होती है एरोबिक एक्सरसाइज
पिकलबॉल एक ऐसा खेल है, जिसमें आपका शरीर लगातार मूव करता है। यह एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज की तरह है, जिसे करते हुए ना केवल आपकी हार्ट बीट बढ़ जाती है बल्कि इससे आपकी अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है और धीरे-धीरे आपका अतिरिक्त वजन कम होने लगता है।
होता है फुल-बॉडी वर्कआउट
अक्सर जब हम जिम में स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग करते हैं या फिर कोई वर्कआउट करते हैं तो अक्सर हम अपने शरीर के केवल किसी एक हिस्से पर भी फोकस करते हैं। लेकिन पिकलबॉल एक ऐसा खेल है, जिसे खेलते समय हमारे शरीर की कई मसल्स इनवॉल्व होती हैं। जिसके चलते यह खेल एक फुल बॉडी वर्कआउट की तरह काम करता है। यह आपके पैरों से लेकर बाहों, कंधों, कोर और पीठ की मसल्स को टोन करने में मददगार है।
मेटाबॉलिज्म होता है बूस्ट
वेट लॉस करने के लिए सबसे जरूरी होता है कि आप अपने मेटाबॉलिज्म पर काम करें। जिससे व्यक्ति का भोजन फैट की जगह एनर्जी में बदल जाए। ऐसे में भी पिकलबॉल का अभ्यास करना अच्छा रहता है। नियमित रूप से पिकलबॉल खेलने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। जिसके चलते खेल खेलने के बाद भी कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इस तरह समय के साथ ना केवल आपका वजन कम होता है, बल्कि इससे धीरे-धीरे बॉडी शेप में नजर आने लगती है।
मसल डेवलपमेंट में मिलती है मदद
पिकलबॉल के दौरान शरीर कई मूवमेंट जैसे रनिंग से लेकर स्विंगिंग आदि करता है। जिसके चलते कई मसल्स ग्रुप का वर्कआउट हो जाता है। अगर नियमित रूप से इस खेल को खेला जाता है तो इससे समय के साथ-साथ मसल डेवलपमेंट में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इससे व्यक्ति की ओवर ऑल स्ट्रेन्थ भी बेहतर होती है।
पिकलबॉल खेलते समय रखें इसका ध्यान
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पिकलबॉल वजन कम करने और मसल्स स्ट्रेन्थ को बेहतर बनाने का एक अच्छा तरीका है। लेकिन फिर भी इसे खेलते समय आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। मसलन-
• हमेशा पिकलबॉल खेलने से पहले हल्का वार्म अप अवश्य करें। जिसमें स्ट्रेचिंग आदि भी अवश्य शामिल करें। ऐसा करने से आपका शरीर खुलता है और गेम खेलते समय एकदम से चोट लगने की संभावना काफी कम हो जाती है।
• जब आप पिकलबॉल खेल रहे हैं तो उसकी सही तैयारी करनी भी जरूरी है। इस दौरान सर्पोटिव एथलेटिक जूते पहनें। इससे आपको टखने में मोच या पैर की चोट के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।
• हमेशा गेंद को मारते समय सही तकनीक और फॉर्म का उपयोग करें। इसकी जानकारी हासिल करने के लिए आपको अनुभवी खिलाड़ियों या कोच की जरूरत होगी।
• अगर आपने अभी-अभी पिकलबॉल खेलना शुरू किया है तो एकदम से घंटों खेलने से बचें। शुरुआत हमेशा धीमी करें। धीरे-धीरे आप अपना समय बढ़ाते जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications