Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Pink Eye और Conjunctivitis एक ही है या दोनों में होता है अंतर, जानें यहां डिटेल में
Pink Eye vs Conjunctivitis: दिल्ली में लगातार बारिश और आई बाढ़ के वजह से पिंक आई (Pink Eye) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एम्स की मानें तो रोजाना लगभग 100 मरीज, पिंक आई की दिक्कत के साथ अस्पताल आ रहे हैं। आंखों से जुड़ी लगभग सभी परेशानियों में दिखने वाले लक्षण एक जैसे ही होते हैं।
यही कारण है कि लोग आंख में इन्फेक्शन और एलर्जी के एक जैसे लक्षण की वजह से कंफ्यूज हो रहे हैं। और इसकी वजह से कई बार इन्फेक्शन को एलर्जी समझकर नजरअंदाज करते हैं। ऐसा करने से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं आंखों में होने वाली एलर्जी और इन्फेक्शन में अंतर।

पिंक आई और कंजंक्टिवाइटिस एक ही है?
पिंक आई और कंजंक्टिवाइटिस एक ही है। पिंक आई एक सामान्य शब्द है जिसका उपयोग कन्जंक्टाइवा के सूक्ष्म, पारदर्शी स्तर की सूजन के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है, जो आंख के सफेद हिस्से और पलकों के अंदरी सतह को ढंकती है। यह वायरस, बैक्टीरिया, या एलर्जी से हो सकती है। लोग इन शब्दों का अदला-बदली करते हैं, जिससे कंफ्यूजन हो जाती है।
आंखों में एलर्जी के लक्षण-
आंखों में एलर्जी आमतौर पर गंदगी, आंखों में कुछ जाने और कॉस्मेटिक्स की वजह से होती है। आंखों में एलर्जी के मुख्य लक्षण इस तरह से हैं-
आंखों में खुजली
आंखों से पानी बहना
आंखों में लाली
पलकों में सूजन
आंख में इन्फेक्शन के लक्षण-
आंखों में सूजन
आंखों में कीचड़ ज्यादा आना
सुबह उठने पर आंखों का चिपकना
आंख दर्द की समस्या
आंख से पानी आना और खुजली
आंखों का लाल होना
किन बातों का रखें ध्यान
पिंक आई तेजी से फैलने वाली बीमारी है। यानी एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलती है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। पीड़ित के इस्तेमाल किए हुए रुमाल व तौलिया का उपयोग न करें। ऐसी कोई भी चीज चाहे वह दरवाजे का हैंडल, टेलीफोन का रिसीवर ही क्यों न हो? अगर पीड़ित ने छू लिया है तो उसका उपयोग न करें। फिलहाल भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना बेहतर होगा। इन्हीं सावधानियों से कंजक्टिवाइरस यानी पिंक आई से बचा जा सकता है।
बचाव और उपाय
- आंखें रगड़ने से बचें, क्योंकि यह स्थिति को बढ़ा सकता है।
- प्रभावित आंख पर ठंडा कंप्रेस लगाने से दर्द को कम किया जा सकता है।
- ओवर-दि-काउंटर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का उपयोग करके ड्राईनेस को दूर करें।
- सालाइन सोल्यूशन के साथ आंखें धो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications