Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सिंगर अलका याग्निक को सुनाई देना हुआ बंद, इस रेयर न्यूरो डिसऑर्डर का हुई शिकार, बचने की दी सलाह
Alka Yagnik Diagnosed with Rare Nerve Disease : 90वें के दशक में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली सिंगर अलका याग्निक ने अपनी हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेट दिया है कि वो एक रेयर बीमारी से जूझ रही हैं। जिसके बाद उन्हें सुनने में समस्या आ रही है।
सिंगर ने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए बताया है कि मैं एक रेयर बीमारी से जूझ रही हैं। अलका ने आगे बताया, 'मेरे डॉक्टर्स ने इसे एक रेयर सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस डायग्नोज किया है, जो एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है! इस अचानक से हुए बड़े सेटबैक ने मुझे शॉक कर दिया है।
अलका ने अपनी समस्या के बारे में जानकारी देते हुए फैन्स और साथी कलाकारों को ये सलाह दी कि वो लाउड म्यूजिक से दूर रहें। आइए जानते हैं कि ये सेंसरिनुरल हियरिंग लॉस क्या होता है और इसके लक्षण और वजह क्या है?
क्या है सेंसरिनुरल हियरिंग लॉस?
सेंसरिनुरल हियरिंग लॉस (SNHL) एक रेयर न्यूरो समस्या है। जो आपके कान के आंतरिक हिस्सों में या आपके श्रवण तंत्रिका को नुकसान के कारण होता है। पहुंचने के वजह से होता है। यह डिसऑर्डर तेज आवाज, आनुवंशिक कारक या प्राकृतिक उम्र बढ़ने की वजह से भी हो सकता है।

सेंसोरिनुरल हियरिंग लॉस के लक्षण
SNHL एक कान या दोनों कानों में हो सकता है। चिंता की बात यह है कि यह डिसऑर्डर की शुरूआत में लक्षण नहीं नजर आता है। इसके लक्षण आपको अचानक से दिखाई देने लगते है। जो इस तरह से होंगे-
- बैकग्राउंड शोर होने पर आवाज़ सुनने में परेशानी
- बच्चों और महिलाओं की आवाज़ को समझने में खास दिक्कत
- चक्कर आना या संतुलन की समस्या
- तेज़ आवाज़ सुनने में परेशानी
- आवाज़ें दबी हुई लगती हैं
- ऐसा महसूस होना कि आप आवाज़ें सुन सकते हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं सकते
- टिनिटस (कानों में झुनझुनाहट बजना)
इलाज
फिलहाल सेंसोरिनुरल हियरिंग डिसऑर्डर का कोई पक्का इलाज या सर्जरी का विकल्प नहीं है। सबसे कॉमन मेडिकल हेल्प में कोक्लियर इम्प्लांट हैं जो आपको सुनने की हानि की भरपाई करने में मदद करती है। इसके अलावा कुछ थैरेपीज के माध्यम से डॉक्टर कोशिश कर सकते हैं कि आपकी सुनने की श्रवण शक्ति पहले से बेहतर हो सकें।
बचाव
- लाउड म्यूजिक या तेज आवाज वाले स्थान पर कान को कवर रखें।
- सुनने की क्षमता का जांच करें।
- ईयरफोन पहनते हुए लाउड साउंड में आवाज सुनते हुए, ध्यान रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
