Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Mann ki Baat PM Modi, Amla Benefits: आंवला सदियों से भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है। इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवले और उससे जुड़े स्थानीय कारोबार का जिक्र किया था। प्रतापगढ़ में आंवले से कैंडी, मुरब्बा, जूस, अचार समेत कई चीजें बनाई जा रही हैं। आंवले की खेती किसानों और महिलाओं के लिए कमाई के नए अवसर भी पैदा कर रही है। आंवला में विटामिन-सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। आइए, जानते हैं आंवला खाने के फायदे और सेवन के तरीकों के बारे में विस्तार से -

आंवला के फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट करे
आंवले में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को सर्दी, खांसी और दूसरे संक्रमणों से लड़ने में मदद मिल सकती है।
पाचन बेहतर करे
आंवले में फाइबर भरपूर पाया जाता है, जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है। साथ ही, यह पाचन को बेहतर रखने और पेट फूलने जैसी परेशानी को कम करने में भी मदद कर सकता है।
डायबिटीज में फायदे
आंवला डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन को ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में भी मददगार होता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
आंवला हृदय की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। इससे हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
त्वचा को बनाएं ग्लोइंग और जवां
आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से त्वचा को स्वस्थ रखने और उम्र बढ़ने के असर को कम करने में मदद मिल सकती है।
बालों के लिए फायदेमंद
आंवला बालों की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से बालों के झड़ने और बेजान बालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
आंवला कैसे खाना चाहिए?
आंवले को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं या इसका ताजा जूस बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आंवले की चटनी, अचार और पाउडर का भी सेवन किया जा सकता है। आंवले का मुरब्बा भी खाया जाता है, लेकिन इसमें चीनी की मात्रा अधिक हो सकती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना बेहतर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
