Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
पीएम नरेंद्र मोदी को खूब पसंद है ये सब्जी, पथरी जैसी बीमारी की है दुश्मन
Sehjan ki Sabzi Khane Ke Fayde : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपनी एनर्जेटिक पर्सनेलिटी की वजह से लोगों के बीच हमेशा छाए रहते हैं। पीएम मोदी एक्सरसाइज और अपने डाइट को लेकर खूब सजग रहते हैं। वो हमेशा डाइट में ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोरिंगा यानी सहजन की फली की सब्जी बेहद पसंद हैं। पीएम मोदी खुद ही इसके स्वाद और गुणों का वर्णन कर चुके हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा सहजन पसंद है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें मोरिंगा का पराठा खूब पसंद है। वो लगभग हर हफ्ते अपने पसंद का पराठा खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोरिंगा यानी सजहन खाना कितना फायदेमंद होता है और इसके गुण जानते हैं-

सहजन में औषधी गुण
सहजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, सेलेनियम, विटामिन सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6, फॉलेट, सहित विटामिन ए जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं।
एनर्जी से भरपूर
मोरिंगा में विटामिन ए, मैग्नीशियम और आयरन की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जो थकावट और कमजोरी को दूर करके आपको एनर्जी देता है।
डायबिटीज से बचाता है
मोरिंगा के पत्तों में एंटी डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं। यह ब्लड ग्लूकोस के स्तर को सामान्य रखने के साथ ही शरीर को डायबिटीज से बचाता है।
हीलिंग पॉवर बढ़ाए
शरीर में हीलिंग पॉवर को भी बढ़ा देता है, जिससे कि किसी भी प्रकार के चोट से जल्दी उभरा जा सकता है।
किडनी स्टोन को भगाएं
मोरिंगा किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है। सहजन के सेवन से किडनी की पथरी जैसी समस्या में लाभ मिलता है।
रूमेटाइड अर्थराइटिस
सहजन की सब्जी जोड़ों के दर्द और अन्य परेशानियों में बहुत लाभकारी होते हैं। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को टाले
मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फेफड़ों, हृदय, लिवर और किडनी के टिश्यूज को हेल्दी बनाए रखते हैं। एक रिसर्च से पता चला है कि जो महिलाएं रोजाना मोरिंगा पाउडर का सेवन करती हैं, उनमें स्तन कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
