Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्या है सर्वाइकल कैंसर जिसकी वजह से पूनम पांडे हैं चर्चा में? जानें लक्षण और बचाव..
Is Poonam Pandey Dead: लॉकअप कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस पूनम पांडे की सर्वाइकल कैंसर की वजह से मुत्यु हो गई हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें उनकी मृत्यू की पुष्टि की गई है।
बता दें कि पूनम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर थोड़ी देर पहले ही उनकी टीम की तरफ से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि यह सुबह काफी हम सबके लिए बुरी है। हमने पूनम को सर्वाइकल कैंसर की वजह से खो दिया है। इस खबर से उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा है।

आपको बता दें कि सर्वाइकल कैंसर दुनियाभर में महिलाओं के लिए दूसरी सबसे घातक बीमारी है। यह कैंसर योनि से शुरू होकर मूत्राशय, मलाशय से लेकर फेफड़ों तक में बहुत तेजी से फैलता है। इसके लगभग सभी मामले हाई रिस्क वाले ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के संक्रमण से जुड़े होते हैं, जो यौन संपर्क के जरिए फैलने वाला एक बेहद आम वायरस है।
आज हम आपको बताने वाले हैं कि सर्वाइकल कैंसर या एचपीवी क्या है और इसके लक्षण और बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

क्या है सर्वाइकल कैंसर (what is cervical cancer)
सर्वाइकल कैंसर एक वायरस के कारण होता है, जिसे HPV (Human Papillomavirus) कहते हैं। यह वायरस यौन संपर्क (वेजाइनल, एनल और ओरल) से फैलता है और कैंसर का कारण बन सकता है।
क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इस वायरस के 100 से भी अधिक प्रकार होते हैं, जिनके कुछ टाइप ऐसे हैं, जो चेहरे, हाथ, पैर आदि पर वॉर्ट्स का कारण बन सकते हैं। इस वायरस के लगभग 30 प्रकार ऐसे हैं, जो वल्वा, योनि (वजाइना), सर्विक्स, पीनिस, एनस आदि को प्रभावित कर सकते हैं। शरीर में प्रवेश करने से लेकर कैंसर पैदा करने तक यह वायरस लंबा समय लेता है।
सर्वाइकल कैंसर के लक्षण (cervical cancer symptoms)
- सेक्स के दौरान दर्द होना
- पीरियड के बाद ब्लीडिंग
- सेक्स के बाद खून बहना
- मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग होना
- तेज गंध के साथ योनि से डिस्चार्ज होना
- पांव में सूजन आना
सर्वाइकल कैंसर से बचने का तरीका (cervical cancer prevention)
हाल ही वित्तमंत्री ने पेश किए बजट 2024 में कहा है कि सवाईकल कैंसर के मामलों को रोकने के लिए सरकार सवाईकल कैंसर के टीके को बढ़ावा देगी। आपको बता दें कि HPV Vaccine सर्वाइकल कैंसर का टीका है। ह्यूमन पेपिलोमा वायरस वैक्सीन (Human papillomavirus vaccines) ऐसे टीके हैं जो कुछ प्रकार के ह्यूमन पेपिलोमा वायरस द्वारा संक्रमण को रोकते हैं। उपलब्ध एचपीवी टीके दो, चार या नौ प्रकार के एचपीवी से बचाते हैं। सभी एचपीवी टीके एचपीवी प्रकार 16 और 18 से रक्षा करते हैं, जो सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा खतरा पैदा करते हैं।
98 पर्सेंट तक बचाव करता है HPV वैक्सीन
सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए 9 से 14 साल की सभी लड़कियों को HPV वैक्सीन लगवानी चाहिए. यह वैक्सीन कैंसर से 98 पर्सेंट तक बचाव कर सकती है. वैक्सीन लगवाने से कम उम्र की लड़कियों की इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट हो जाती है और ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) का खतरा कम हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
