Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
PCOD के वजह से 109 किलो की हो गई थीं पूर्णा पटेल, फिर ऐसा किया वजन कम
Poorna patel weight gain : भारत की जानी मानी बिजनेसवुमन और राजनेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय सेलेब्रिटी पूर्णा पटेल को आज अपनी फिटनेस की वजह से जाती हैं। लेकिन कभी एक समय था कि पूर्णा अपने ज्यादा वजन को लेकर काफी परेशान थी।
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 13 साल की उम्र में उनका वजन 109 किलो था क्योंकि वो टीनएज में पीसीओडी (Polycystic Ovarian Disease) से जूझ रही थी। जिस वजह से वो काफी मोटी हो गई थी, उन्होंने अपने इस संघर्ष के बारे में खुलकर बात की।

ओवरी में थे सिस्ट, करवाना पड़ा ऑपरेशन
पूर्णा पटेल ने कहा कि मेरी ओवरी में खरबूजे के आकार के सिस्ट थे, जिसकी वजह से एक ऑपरेशन भी करवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पीसीओडी बहुत ही तकलीफदेह स्थिति हैं। इसे केवल बर्थ कंट्रोल पिल्स के जरिए कंट्रोल किया जाता है लेकिन उनके इलाज के दौरान आज की तरह एडवांस बर्थ कंट्रोल पिल्स नहीं थी। ऑपरेशन के बाद बर्थ कंट्रोल पिल्स को खाने से उनका वजन 55 से बढ़कर 109 किलो हो गया था। पूर्णा ने बताया कि वजन बढ़ने के चलते उन्हें उनकी साइज के कपडे और जूते नहीं मिलते थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किले आती थी।
पीसीओडी और वजन बढने के बीच क्या लिंक है?
हेल्थ एक्सपर्ट भी मानते हैं कि जिन लोगों को पीसीओडी होता है, उन लोगों के शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध होने के वजह से वजन बढ़ने लगता है। पीसीओडी में फीमेल हार्मो एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन की कमी हो जाती है और मेल हार्मोन एंड्रोजन बढ जाता है।
इस कंडीशन में शरीर संतुलित मात्रा में इंसुलिन का उपयोग नहीं कर पाता है। ज्यादा इंसुलिन के प्रोडक्शन की वजह से भूख बढ़ने लगती है। भूख बढ़ने से शरीर में फैट जमा होने लगता है। अगर पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं में वज़न बढ़ने पर नियंत्रण नहीं किया जाता, तो यह जल्द ही मोटापे में बदल सकता है। पीसीओडी से पीड़ित महिलाओं में फैटी लीवर, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, और इंसुलिन के उच्च स्तर का जोखिम बढ़ जाता है।
PCOD के लक्षण
- अनियमित पीरियड्स
- शरीर या चेहरे पर बाल आना
- पेल्विक पेन
- थकान और आलस
- वजन बढ़ जाना
- मूड स्विंग
- एकाग्रता में कमी
- इन कारणों से वजन घटाना होता मुश्किल
ऐसे करें वजन कंट्रोल
अगर PCOD में महिलाएं वजन को कंट्रोल न करें, तो महिलाएं मोटापे का शिकार हो जाती है। वजन कंट्रोल करने के लिए सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव करके वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। योगासन से भी काफी मदद मिलती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
