Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Lohri 2026: पॉपकॉर्न से पिन्नी तक, लोहड़ी के दिन खाई जाती हैं ये 5 चीजें, सेहत के लिए हैं बहुत फायदेमंद
Lohri 2026 Foods: लोहड़ी का त्यौहार 13 जनवरी को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारतीय राज्यों में मनाई जाती है। लोहड़ी का त्योहार सर्दियों की फसल खासकर गेहूं की कटाई से जुड़ा हुआ है। इस दिन लोग शाम के समय आग जलाकर लोक गीत गाते और नृत्य करते हुए परिक्रमा लगाते हैं। लोहड़ी का पर्व जीवन में समृद्धि और खुशियां लाने का प्रतीक है। इस दिन लोग समृद्धि की प्रार्थना करते हुए अग्नि में तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं। इस मौके पर कई तरह के पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी में खाई जाने वाली ज्यादातर चीजें हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। तो आइए, जानते हैं लोहड़ी पर खाए जाने वाले पारंपरिक फूड्स हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं -

पॉपकॉर्न
लोहड़ी के दिन लोग आग में पॉपकॉर्न डालते हैं और इसका सेवन भी करते हैं। पॉपकॉर्न को मक्का भी कहा जाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, पॉपकॉर्न में कैलोरी और फैट भी कम होता है। ऐसे में, जो लोग डाइटिंग कर रहे हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन फूड है।
मूंगफली
लोहड़ी के अवसर पर मूंगफली जरूर खाई जाती है। यह न सिर्फ सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। मूंगफली में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, जो मसल्स गेन करने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से हार्ट की हेल्थ बेहतर होती है।
सरसों का साग और मक्के की रोटी
लोहड़ी के दिन लोग सरसों का साग और मक्के की रोटी भी खाते हैं। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होता है। सरसों के साग में कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। वहीं, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने और वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही, मक्के के आटे से बनी रोटी डायटरी फाइबर से भरपूर होती है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
तिल और गुड़ के लड्डू
लोहड़ी के दिन तिल और गुड़ के लड्डू भी खूब खाए जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसका स्वाद खूब पसंद आता है। तिल और गुड़ के लड्डू में हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही, तिल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
आटे की पिन्नी
इस मौके पर आटा, घी, ड्राई फ्रूट्स और गुड़ से बनी पिन्नी भी खाई जाती है। इसे खाने से सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे कमजोरी दूर होती है। साथ ही, इसके सेवन से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











