Latest Updates
-
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?
पोप फ्रांसिस की ब्लड रिपोर्ट में मिले किडनी फेलियर के संकेत, खराब होने से पहले दिखने लगते हैं ये 7 लक्षण
Pope Francis Suffers from Early Kidney Failure : पोप फ्रांसिस की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और रविवार (23 फरवरी) को भी उनकी स्थिति गंभीर रही। वेटिकन के अनुसार, उनकी ताजा ब्लड रिपोर्ट में किडनी में गड़बड़ी पाई गई है। हालांकि, उन्होंने प्रार्थना सभा में भाग लिया।
88 वर्षीय पोप फ्रांसिस पहले से ही निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे हैं। अब उनकी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में शुरुआती किडनी समस्या सामने आई है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल यह नियंत्रण में है। उनकी सेहत को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, उनकी बढ़ती उम्र और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए यह स्थिति गंभीर हो सकती है। फिलहाल डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
आइए जानते हैं कि किडनी खराब होने से पहले क्या-क्या लक्षण नजर आने लगते हैं।

किडनी के ठीक से काम न करने के संकेत (Kidney Failure Symptoms)
किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने का काम करती है। लेकिन जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचाना जाए, तो किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याओं को रोका जा सकता है।
1. यूरिन में बदलाव
यूरिन के रंग, मात्रा या गंध में बदलाव किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। अगर पेशाब में झाग आना, खून आना या यूरिन का अत्यधिक कम या ज्यादा मात्रा में आना जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो यह किडनी फेलियर का लक्षण हो सकता है।
2. शरीर में सूजन
किडनी सही तरीके से काम नहीं करती तो शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे पैरों, टखनों और चेहरे पर सूजन आ सकती है।
3. थकान और कमजोरी
किडनी खराब होने पर शरीर में खून की कमी (एनीमिया) हो सकती है, जिससे व्यक्ति को लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है।
4. हाई ब्लड प्रेशर
किडनी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब किडनी खराब होती है, तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
5. मतली और उल्टी
किडनी की बीमारी के कारण शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिससे मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
6. चक्कर आना और भूख में कमी
किडनी सही से काम न करे तो खून में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे कमजोरी, भूख न लगना और चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
7. त्वचा में खुजली और रूखापन
किडनी सही तरीके से काम नहीं करती तो शरीर से अपशिष्ट पदार्थ बाहर नहीं निकलते, जिससे त्वचा में खुजली और रूखापन हो सकता है।
8. यूरिन में प्रोटीन
अगर पेशाब में प्रोटीन मौजूद है, तो यह किडनी फंक्शन में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। यदि आपको ये लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
किडनी को स्वस्थ रखने के तरीके
किडनी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी अंग है, जो खून को साफ करने और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। इसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण आदतें अपनानी चाहिए।
- दिनभर में 7-8 गिलास पानी पिएं, ताकि किडनी से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल सकें।
- ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम नमक वाला भोजन करें।
- अधिक नमक और मीठे खाद्य पदार्थ किडनी पर दबाव डाल सकते हैं।
- हाई बीपी और डायबिटीज किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- ये दोनों आदतें किडनी की कार्यक्षमता को कमजोर कर सकती हैं।
- योग, वॉकिंग और हल्की एक्सरसाइज से किडनी हेल्दी रहती है।
इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications