Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दिवाली में खा लिया खूब चट्टर-पट्टर, इन नुस्खों से बॉडी को डिटॉक्स कर निकाले पेट में जमी सारी गंदगी
दिवाली का त्योहार है, पटाखों और आतिशबाजी के अलावा खूब मिठाई और पकवान का भी दौर भी लंबा चलता है। इस वजह से आंतों में गंदगी और टॉक्सिक पदार्थ जम जाते हैं।
दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है, ताकि मिठाइयों, तले-भुने खाने और अनियमित दिनचर्या से शरीर पर जो असर हुआ है, उसे कम किया जा सके। दिवाली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कुछ सुपरफूड्स और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करके बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं, आइए जानते हैं आफ्टर दिवाली कैसे बॉडी को डिटॉक्स करें।

गर्म पानी और नींबू के पिएं
सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीना, शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में मदद करता है। यह आपकी पाचन क्रिया को भी सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन करें
चाय या कॉफी की जगह ग्रीन टी, तुलसी टी, अदरक टी या पुदीने की चाय का सेवन करें। यह शरीर में एंटीऑक्सिडेंट्स को बढ़ाता है और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
हाइड्रेट रहें
दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जिससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं। आप नारियल पानी या फलों के रस का भी सेवन कर सकते हैं।
फाइबर युक्त आहार लें
अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। जैसे कि ओट्स, साबुत अनाज, हरी सब्जियां, और फलों का सेवन करें। फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और विषैले पदार्थों को शरीर से निकालने में मदद करता है।
प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन करें
प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता है और शरीर को एनर्जी देता है। इसे खाने में दालें, पनीर, अंडा, दही और नट्स जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
हल्का व्यायाम करें
खाने के बाद टहलना या योग करना शरीर में स्फूर्ति बनाए रखता है और विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। धीमा कार्डियो एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग, साइक्लिंग, या स्विमिंग भी अच्छा है।
प्राकृतिक शक्कर का इस्तेमाल करें
मिठाइयों की जगह फलों का सेवन करें जो प्राकृतिक शक्कर प्रदान करते हैं। इससे आपका मीठे का क्रेविंग भी पूरा होगा और अतिरिक्त कैलोरी भी नहीं बढ़ेगी।
अधिक नमक से बचें
अधिक नमक से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और सूजन आ सकती है। इसलिए इसका सेवन कम करें और सोडियम रहित आहार लें।
नींद पूरी करें
डिटॉक्स के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है। यह आपके शरीर को विषैले तत्वों से निजात पाने में मदद करती है और आपको नई ऊर्जा देती है। दिवाली के बाद इन आदतों को अपनाकर आप अपने शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को पुनः संतुलित कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
