Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Power Specs Cleaning Tips: चश्मा साफ करते वक्त आप भी करते हैं ये गलतियां? आंखों को पहुंचता है नुकसान
आज के वक्त में लोग लैपटॉप, मोबाइल पर हर वक्त लगे रहते हैं, जिसकी वजह से उनकी आंखों पर दबाव बढ़ रहा है और आंखें कमजोर होने के कारण चश्मा लग रहा है। ये बड़ों से साथ ही बच्चों पर भी गहरा असर करता जा रहा है, छोटी उम्र से ही उनकी आंखों पर चश्मा लग रहा है। आंखों पर जब पावर वाला चश्मा लगा है तो इसके लिए आपको खासा ध्यान देना भी जरूरी हो जाता है, जिस पर अक्सर आप लोग गौर नहीं करते हैं। अपने ग्लासेस का आप लोगों को खासा ध्यान देना चाहिए।

अक्सर देखा जाता है कि आप अपने ग्लासेस की सफाई किसी कपड़े या फिर दुपट्टे से कर लेते हैं, वहीं अगर ये भी मौजूद नहीं है तो अपनी मुंह की भाप से अपना चश्मा साफ कर लेते हैं। लेकिन शायद आप इसके नुकसान के बारें में नहीं जानते हैं। कपड़े और दुपट्टे से साफ करने से चश्मे पर स्क्रेच आ जाते हैं वहीं भाप से साफ करने पर आपके मुंह से जर्म्स आपके ग्लासेस पर आ जाते हैं। आइये जानते हैं कि आप अपने पावर वाले चश्मे की कैसे सफाई कर सकते हैं, जिससे उस पर निशान ना पड़े और ना ही जर्म्स पहुंचे, जिससे आपकी आंखें सुरक्षित रह सकें-
चश्मे की सफाई
आप चश्मे को साफ करने के लिए किसी भी ऑप्टिकल शॉप से क्लीनर खरीद सकते है, इससे आपके चश्में पर जमी गंदगी बिल्कुल साफ हो जाती है, साथ ही जर्म्स भी मर जाते हैं। ये बहुत अधिक महंगे नहीं होते हैं।
-अगर आप क्लीनर नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप नल के पानी से अपना चश्मा साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ग्लासेस को नल के बहते पानी के नीचे लाना है। इस तरह से करने से चश्मे पर आई धूल, बैक्टिरिया, जर्म सब साफ हो जाता है। और आपका चश्मा चमक उठता है।
-इस बात का ध्यान रखें कि अपना चश्मा हमेशा इसके साथ मिलने वाले टॉवल से साफ करे।
-टीशू, या फिर कोई कपड़ा या टुपट्टे का यूज तो भूल कर भी ना करें। इससे आपके चश्मे पर निशान पर सकते हैं।

-अगर आप भी अपने पावर वाले चश्मे को नेलपेंट रिमूवर से साफ करते हैं तो आप अपने चश्मे की क्वालिटी को खराब कर रहे हैं। ये आपके ग्लासेज को नुकसान पहुंचाता है।
- अपना चश्मा हमेशा चश्मे के कवर में रखें, इसेस आपका चश्मा सेफ तो रहेगा ही साथ ही गंदगी से भी बचा रहेगा। अपने चश्मे की डेली रूटीन में सफाई करें।
-बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो जल्दीबाजी में अपने मुंह की भाप से अपना चश्मा साफ कर लेते हैं, लेकिन वो इस बात को भूल जाते हैं कि मुंह के जर्म आपके चश्मे पर जम रहे हैं जो उनकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
- आपको चश्मे को लेकर इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि चश्मे में लगने वाले लेंस कंपनी के हो साथ ही आपके लैपटॉप, मोबाइल पर काम करने के दौरान सेफ हो, जिससे आपकी आंखों पर इससे निकलने वाली रोशनी से ज्यादा दबाव ना हो।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
