Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Prem Chopra Health Update: अब कैसी है प्रेम चोपड़ा की तबीयत? अस्पताल से आया हेल्थ अपडेट
Prem Chopra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) की तबीयत को लेकर फैंस में चिंता का माहौल है। हाल ही में 90 साल के इस सीनियर एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले धर्मेंद्र और अब प्रेम चोपड़ा की बिगड़ती तबीयत की खबर ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया है।
प्रेम चोपड़ा अपने जमाने के जाने-माने और वेटरन एक्टर हैं। आइए जानते हैं अब प्रेम चोपड़ा की तबीयत कैसी है और उन्हें क्या हुआ है जिस वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

अब कैसी है तबीयत
प्रेम चोपड़ा के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। बीते दिन अभिनेता के अस्पताल में एडमिट होने के बाद से ही हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसी बीच प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास भल्ला ने बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से ठीक है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं डॉक्टरों ने भी भरोसा दिलाया है कि उनकी सेहत में पहले से सुधार हो रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है।
प्रेम चोपड़ा को हुआ क्या है?
प्रेम चोपड़ा की तबीयत को लेकर हर कोई चिंतित है और ये जानना चाहते हैं कि अभिनेता को हुआ क्या है? उनके दामाद ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि अब वो पहले से ठीक हैं और उन्हें अस्पताल में हार्ट संबंधी परेशानी की वजह से लाया गया था। अस्पताल से भी हेल्थ अपडेट आया है कि उन्हें वायरल इंफेक्शन और लंग इंफेक्शन हुआ है और इसी के लिए उनका इलाज चल रहा है। साथ ही ये भी बताया कि वो ICU में नहीं है बल्कि वार्ड में हैं और हालत स्थिर है।
380 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के उन दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं जिनका नाम सुनते ही "विलेन" की छवि याद आ जाती है। उन्होंने अपने छह दशक लंबे करियर में 380 से अधिक फिल्मों में काम किया है। "बॉबी", "दो राख", "कटी पतंग", "शराबी" और "उपकार" जैसी फिल्मों में उनके निगेटिव किरदारों ने उन्हें अमर बना दिया। अपनी दमदार आवाज और डायलॉग डिलीवरी से प्रेम चोपड़ा ने विलेन के किरदारों को नई परिभाषा दी और हिंदी सिनेमा में अपना अमिट निशान छोड़ा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications