Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Premanand Maharaj Health Update: प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, जानें क्या है PKD बीमारी के लक्षण
Premanand Maharaj Health Update: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं। भक्तों के बीच उनकी बीमारी को लेकर चिंता की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि महाराज PKD यानी Polycystic Kidney Disease से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से नाजुक बनी हुई है। वृंदावन और देशभर में उनके भक्त लगातार हवन, यज्ञ और प्रार्थनाएं कर रहे हैं ताकि वे जल्द स्वस्थ हो जाएं। महाराज ने अपनी खराब सेहत की वजह से पद यात्रा भी बंद कर दी है और सत्संग भी नहीं कर रहे हैं।
दरअसल, प्रेमानंद महाराज PKD (Polycystic Kidney Disease) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं जिस वजह से वो डायलिसिस पर हैं। हालांकि प्रेमानंद महाराज का इलाज लगातार जारी है और सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार भी देखा जा रहा है। भक्तों का विश्वास है कि मां राधा-कृष्ण की कृपा से महाराज शीघ्र ही स्वस्थ होकर अपने सत्संग और प्रवचनों में लौट आएंगे। इसी बीच लोग जानना चाहते हैं कि आखिर क्या है PKD बीमारी और इसके लक्षण क्या हैं।

क्या है PKD (Polycystic Kidney Disease)?
प्रेमानंद महाराज इन दिनों बहुत बीमार हैं। दरअसल वो पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज PKD (Polycystic Kidney Disease) से जूझ रहे हैं जो एक अनुवांशिक (Genetic) बीमारी है। इसमें गुर्दों के अंदर सिस्ट (Cysts) यानी तरल पदार्थ से भरी गांठें बनने लगती हैं। समय के साथ ये सिस्ट बढ़ती जाती हैं और किडनी के आकार व कार्य पर असर डालती हैं। इससे गुर्दे धीरे-धीरे अपना काम करना बंद कर देते हैं, जिसे हम किडनी फेलियर कहते हैं। यह बीमारी प्रायः परिवारों में पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है।
PKD (Polycystic Kidney Disease) के मुख्य लक्षण (Symptoms) हैं
पीठ या पेट के निचले हिस्से में लगातार दर्द
पेशाब में खून आना
बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होना
ब्लड प्रेशर का बढ़ना
थकान, कमजोरी और भूख न लगना
कैसे करें बचाव
रोजाना व्यायाम करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें और खानपान पर ध्यान दें।
नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम से कम करें।
पानी ज्यादा पिएं और नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें।
तला-भुना और मसालेदार खाना न खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
