Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
गरबा खेलते हुए 24 घंटे में 10 लोगों की हार्ट अटैक से मौत, एक्सपर्ट्स ने कहीं ये बड़ी बात
Preventing Heart Attacks During Garba: गुजरात में नवरात्रि के दौरान गरबा की जो धूम रहती है वह भारत में मशहूर है, लेकिन इस बार खुशी के मौके पर जो खबर आई है उससे मातम सा फैल गया है और हर किसी की चिंता भी बढ़ गई है। नवरात्रि के मौके पर गुजरात में गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने से बीते 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इन 10 लोगों में 17 साल का एक लड़का भी शामिल है।
यह मामला खेड़ा के कपड़वंज का है। रिपोर्ट के मुताबिक गरबा खेलने के दौरान 17 साल के युवक वीर शाह को दिल का दौरा पड़ा। कपड़वंज के गरबा ग्राउंड में वीर शाह के बेहोश होने के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

24 घंटे में 500 से अधिक एम्बुलेंस कॉल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 घंटे में 500 से अधिक एम्बुलेंस कॉल की गईं। वहीं, सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है और ऐसे आयोजनों के आयोजकों से सभी आवश्यक उपाय करने को कहा है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों के अस्वस्थ महसूस होने पर अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि वो अपने स्टाफ को CPR की ट्रेनिंग दें और गरबा कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करें।
राज्य सरकार ने जारी किया अलर्ट
राज्य सरकार ने गरबा स्थलों के पास के सभी सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी किया है। वे अब हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार हैं।
क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टरों के नींद की कमी, पानी का कम सेवन, ब्लड प्रेशर, असंतुलित नमक का इस्तेमाल और अनुवांशिक समस्याओं की वजह से हार्ट अटैक की समस्या होती है। गरबा खेलते समय हार्ट अटैक की समस्याओं से बचने के लिए गरबा खुली जगह पर खेलना चाहिए और आयोजक अपने स्टाफ को सीपीआर की ट्रेनिंग दें। गरबा के आयोजन स्थल पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए और हार्ट की समस्या, डायबिटीज या ब्लड प्रेशर वालों को लंब समय तक नहीं खेलना चाहिए।
भारत में कई लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं कई प्री-डायबिटिक हैं। कई लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। लोग मोटापे से ग्रस्त हैं। ये सभी हृदय धमनियों में समस्याएं पैदा करते हैं। हमारी आबादी युवा है, लेकिन यह बहुत स्वस्थ नहीं है। ऐसे में हार्ट अटैक से बचने के लिए कोई भी फिजिकल एक्टिविटी डांस, गरबा, एक्सरसाइज अधिक समय तक नहीं करनी चाहिए थोड़ी भी थकान महसूस होने पर आराम करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
